फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   gst council soon to give this big gift to construction sector

जीएसटीः सरकार देने जा रही है लोगों को बड़ा तोहफा, घर बनाना होगा सस्ता, इस सेक्टर में आएगा उछाल

Sat, 30 Jun 2018 02:56 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 30 Jun 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
gst council soon to give this big gift to construction sector
वस्तु व सेवा कर को लागू होने की पहली वर्षगांठ पर जीएसटी काउंसिल जल्द ही लोगों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है, जिसके बाद घर बनाना काफी सस्ता हो जाएगा। काउंसिल घर बनाने में प्रयोग होने वाली कई वस्तुओं पर 28 फीसदी टैक्स स्लैब को पूरी तरह से खत्म करने जा रही है। 
विज्ञापन


इन पर घटेगा जीएसटी
काउंसिल घर बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख सामान जैसे कि सीमेंट और पेंट पर जीएसटी को घटाने जा रही है। अभी यह दोनों वस्तुएं 28 फीसदी स्लैब में है, जिनको 18 फीसदी स्लैब में लाया जाएगा। 
विज्ञापन


रियल इस्टेट सेक्टर को मिलेगा बल
जीएसटी काउंसिल अपनी अगली बैठक में इस बात की घोषणा करेगा। अगर ऐसा होता है तो फिर लंबे समय से बेहाल पड़े रियल इस्टेट सेक्टर में नई जान आ सकती है। घर बनाने की लागत में सबसे ज्यादा पैसा सीमेंट, सरिया और पेंट में जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मजदूरी भी होती है, जिसमें पैसा खर्च होता है। रियल इस्टेट में मंदी के चलते अभी कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। टैक्स कम होने से एक बार फिर से कई रुके हुए प्रोजेक्ट फिर से शुरू होने की उम्मीद है। 

पेट्रोल-डीजल की कीमतें यथावत रहेंगी

gst council soon to give this big gift to construction sector

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पेट्रोल तथा डीजल को जब वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाया जाएगा, तो उस पर सर्वाधिक 28 फीसदी जीएसटी के साथ ही राज्यों द्वारा भी कुछ कर लगाए जाएंगे, जिससे उनकी खुदरा कीमतें वही रहेंगी, जो वर्तमान में हैं।

मोदी ने हालांकि यह भी कहा कि पेट्रोल तथा डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए राज्यों को राजी करने में कुछ समय लगेगा और दोनों ईंधनों को कब जीएसटी में लाया जाएगा, इसपर अंतिम फैसला जीएसटी काउंसिल लेगा। मोदी पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित एक बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्यों का 45 से 50 फीसदी राजस्व पेट्रोल और डीजल की बिक्री से मिलने वाले करों से आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed