फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   government should create affordable housing zone, signature global join hands with kkr investment

देशभर में बनना चाहिए अफोर्डेबल हाउसिंग जोन, सिग्नेचर ग्लोबल को मिला KKR का साथ

Tue, 09 May 2017 06:05 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल Updated Tue, 09 May 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
government should create affordable housing zone, signature global join hands with kkr investment
केंद्र सरकार अगर अपने हाउसिंग फॉर ऑल मिशन को पूरा करना चाहती है, तो उसे पूरे देश में अफोर्डेबल हाउसिंग जोन तैयार करने चाहिए जिससे समय पर ऐसे प्रोजेक्ट पूरे हो सकें।
विज्ञापन


amarujala.com से बात करते हुए सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन और को-फाउंडर प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा के बाद हम पूरे देश में ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करेंगे, जिससे लोगों को कम पैसे में अच्छा घर मिल सके। 
विज्ञापन


अग्रवाल ने कहा कि पिछले 2 सालों में हम 7400 लोगों को अकेले हरियाणा के गुड़गांव में इस स्कीम के तहत घर दे चुंके हैं और अगले दो साल में 1800 ऐसे घर और बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सेगमेंट पर ही फोकस करने वाली उनकी पहली कंपनी है, जो केवल सभी को अफोर्डेबल हाउस देगी। कंपनी 12.50 लाख से लेकर 25 लाख रुपये की कीमत के मकान लोगों को मुहैया करा रही है।  

सिग्नेचर ग्लोबल को मिला केकेआर का साथ

अग्रवाल ने बताया कि कंपनी को अपने अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए विश्व की सबसे बड़ी फाइनेंश्यिल इन्वेंस्टमेंट कंपनी केकेआर का साथ मिला है। केकेआर ने 200 करोड़ का निवेश किया है।

इससे पहले आईसीआईसीआई ने भी 150 करोड़ रुपये का निवेश किया था। कंपनी के सभी प्रोजेक्ट में केपीएमजी और यस बैंक सलाहकार की भूमिका में हैं।  
कंपनी इस साल 2015 में लॉन्च हुये सोलेरा प्रोजेक्ट के पहले फेज को डेलिवर्ड करने का प्लान कर रही है।

यह प्रोजेक्ट हरियाणा अफोर्डेबल हाउसिंग पालिसी अंतर्गत आता है जिसे केयर रेटिंग की रेटिंग में पांच स्टार मिले हैं। पूरे हरियाणा में हरियाणा अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी के तहत डेलिवर्ड होने वाला यह पहला प्रोजेक्ट होगा।  

हरियाणा के बाद कंपनी की यूपी, महाराष्ट्र पर भी नजर

कंपनी हरियाणा के बाद यूपी के गाजियाबाद, लखनऊ और मुंबई में भी अपने अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट को शुरू करने जा रही है। कंपनी गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में यूपी का पहला प्रोजेक्ट लेकर के आ रही है।


इसके बाद मुंबई और लखनऊ में भी इस तरह के प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। कंपनी का 2022 तक 1 लाख घरों का निर्माण करना लक्ष्य है। हमें ख़ुशी है हमारे इस लक्ष्य को पूरा करने में हमारें साथ केकेआर जैसे इन्वेस्टर जुड़ रहे हैं और उम्मीद करते हैं यह पार्टनरशिप काफी आगे तक जायेगी”। बातचीत के दौरान कंपनी के ज्वाइंट एमडी ललित अग्रवाल भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed