{"_id":"5b20c0364f1c1b2b428b48b6","slug":"government-increases-carpet-area-of-houses-under-pmay-scheme","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएमएवाईः अब सरकार देगी बड़ा घर लेने के लिए लोन, मिलेगी 2.3 लाख की सब्सिडी","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
पीएमएवाईः अब सरकार देगी बड़ा घर लेने के लिए लोन, मिलेगी 2.3 लाख की सब्सिडी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार अब पीएम आवास योजना के तहत अब बड़ा घर लेने के लिए भी लोन देगी। इतनी ही नहीं इस लोन राशि पर 2.3 लाख रुपये की सब्सिडी भी सरकार खुद वहन करेगी।
विज्ञापन
नॉन मेट्रो शहरों में रहने वालों को मिलेगा फायदा
अगर आपकी सालाना इनकम 18 लाख रुपये से ज्यादा की है तो फिर 2100 वर्ग फीट वाले 3/4 बीएचके फ्लैट के लिए आसानी से लोन ले सकेंगे। शहरी विकास मंत्रालय ने कारपेट एरिया में बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। इससे अब लोग 33 फीसदी ज्यादा बड़े साइज का घर खरीद सकेंगे। सरकार के इस फैसले का सबसे ज्यादा असर नॉन मेट्रो शहरों में रहने वालों पर इसका असर देखने को मिलेगा। दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में मकानों की कीमतें वैसे ही बहुत ज्यादा है, जिससे इसका फायदा यहां मिलने की उम्मीद काफी कम है।
विज्ञापन
अभी दो कैटेगिरी में मिलती है सब्सिडी
अभी पीएमएवाई के तहत दो कैटेगिरी में लोन मिलता है। पहली कैटेगिरी में 6 लाख रुपये से 12 लाख रुपये और दूसरी कैटेगिरी में 12 लाख रुपये से 18 लाख रुपये शामिल है। पहले जहां 120 वर्ग मीटर का घर पहली कैटेगिरी में मिलता था, जिसे बढ़ाकर 160 वर्ग मीटर (1722 वर्ग फुट) का कर दिया गया है। वहीं दूसरी कैटेगिरी में पहले 150 वर्ग मीटर का घर मिलता था, जिसे बढ़ाकर 200 वर्ग मीटर (2153 वर्ग फुट) कर दिया गया है।
विज्ञापन
इतना मिलेगा लोन
जहां अगर घर खरीदने वाले व्यक्ति की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से कम है तो 6 लाख रुपये के तक के लोन के ब्याज पर 6.5 फीसदी की दर से सब्सिडी दी जाएगी। लोन की राशि कितनी भी हो, सब्सिडी 6 लाख रुपये तक के मूलधन पर ही मिलेगी, इससे ज्यादा की रकम पर नहीं।
मान लिजिए आपने 20 लाख रुपये का लोन लिया है तो 14 लाख रुपये पर 9 फीसदी की ब्याज दर लगेगी और बाकी बचे 6 लाख रुपये पर 2.5 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा।
12 लाख रुपये की इनकम पर 9 लाख के होम लोन पर मिलेगी यह सब्सिडी
अगर आपकी सालाना कमाई 12 लाख रुपये है और आप इस योजना के जरिए होम लोन लेते हैं तो आपको सरकार ब्याज पर 4 फीसदी की सब्सिडी देगी। 18 लाख तक की कमाई वालों को 12 लाख रुपये तक के होम लोन पर 3 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी।
20 साल के लोन पर अमूमन 2 लाख 40 हजार रुपये का फायदा होगा और लोन रीपेमेंट की मासिक किस्त में 2,200 रुपये से कम हो जाएगा। इस योजना के तहत होम लोन के ब्याज पर मिल रही यह सब्सिडी इनकम टैक्स में छूट के अलावा है। सालाना 10 लाख रुपये से ज्यादा कमाते हैं तो होम लोन पर आपको कुल (ब्याज पर सब्सिडी और इनकम टैक्स में छूट को जोड़कर) 61,800 रुपये सालाना तक का फायदा हो सकता है।
प्राइवेट बिल्डरों के साथ हरेक को घर देने का सपना होगा पूरा
केंद्र सरकार इस वक्त पीएम नरेंद्र मोदी के 2020 तक सबको घर देने के सपने को पूरा करने में लगी है। इसके लिए केंद्र सरकार प्राइवेट बिल्डरों के एसोसिएशन के साथ मिलकर काम कर रही है। सरकार के इस कदम से रियल एस्टेट सेक्टर में भी काफी उम्मीदें जग गई हैं।
हरेक को अगले चार साल में मिलेगा घर
क्रेडाई के अध्यक्ष गीतांबर आनंद ने amarujala.com से बात करते हुए कहा कि यह दो लाख मकान अगले चार साल में बनकर तैयार होंगे। सरकार के साथ जुड़कर इसमें हम उन सभी लोगों को मकान देंगे जिन्होने पीएम आवास योजना या फिर ईडब्लूएस कोटे के तहत आवेदन किया है। इस स्कीम के तहत 643 वर्ग फीट का कारपेट एरिया मिलेगा जो कि 900 वर्ग फीट बिल्ट अप एरिया के बराबर होगा।
सस्ते घर दिलाने में क्रेडाई बनेगा नोडल एजेंसी
आनंद ने बताया कि क्रेडाई सरकार के साथ मिलकर के इस योजना को साकार करेगा। इसके लिए क्रेडाई नोडल एजेंसी की भूमिका निभा रहा है। इसमें 12 लाख रुपये से लेकर के 35 लाख रुपये के बीच लोगों को मकान मिलेंगे। शहरी आवास मंत्रालय से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार की मंशा है कि वो रियल एस्टेट सेक्टर में लगे बिल्डर्स की मदद ले क्योंकि वो ही पीएम के इस सपने को अमली जामा पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।