आरके स्टूडियो की 80 फीसदी जमीन पर बनेगे फ्लैट, नहीं किया सौदे का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोदरेज समूह की रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टी ने हाल ही में आरके स्टूडियो को खरीद लिया है। कंपनी के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने बता दिया है कि वो इस एतिहासिक जगह का इस्तेमाल कैसे करेंगे। कंपनी इस स्टूडियो की जमीन का इस्तेमाल मिक्सड लैंड यूज के तहत करेगी।
चेंबूर में स्थित है आरके स्टूडियो
आरके स्टूडियो मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित है। 2.2 एकड़ में फैले इस स्टूडियो को तकरीबन 200 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। हालांकि कपूर परिवार और गोदरेज ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। कंपनी इस जमीन के 80 फीसदी हिस्से का इस्तेमाल आवासीय योजना के लिए और 20 फिसदी हिस्से में रिटेल स्पेस बनाने जा रही है।
गोदरेज ने कहा कि यह आइकॉनिक साइट कंपनी के डेवलपमेंट प्रोफाइल को बढ़ाएगी। यह बहुत ही उपयुक्त जगह पर है। इसके आसपास कई स्कूल, अस्पताल, रिटेल मॉल, कॉलोनी और व्यावसायिक जगह हैं। हम अपने ग्राहकों को इस साइट पर उत्कृष्ट जीवन देने के साथ इस स्थल की विरासत का जश्न मनाएंगे।
गोदरेज प्रॉपर्टीज के अनुसार आरके स्टूडियो में 33 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में मॉडर्न रेजिडेंशियल अपार्टमेंट और लग्जरी रिटेल स्पेस डेवलप किया जाएगा। गोदरेज प्रॉपर्टीज गोदरेज ग्रुप की सहायक कंपनी है।
वित्तीय क्षेत्र में उतरेगी कंपनी
पिरोजशा गोदरेज ने बताया कि जल्द ही कंपनी वित्तीय क्षेत्र में भी उतरने वाली है। हालांकि फिलहाल कई गैर वित्तीय कंपनियों की हालत काफी पतली हो गई है, लेकिन इसके बाद भी गोदरेज समूह बैंकों व अन्य वित्तीय संस्थानों के साथ साझेदारी करके इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएगी।
डेवलपर्स के साथ साझेदारी पर जोर
गोदरेज प्रॉपर्टी अभी देश के चार बड़े रियल एस्टेट बाजार में अपना फोकस रखेगी। कंपनी का मानना है कि यहां पर जो डेवलपर्स फिलहाल काम कर रहे हैं, उनके साथ ही साझेदारी करके प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। इससे वो डेवलपर्स भी अपने प्रोजेक्ट को पूरा कर पाएंगे, जो पैसे की कमी के चलते प्रोजेक्ट को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। गोदरेज प्रॉपर्टी का फोकस पूरी तरह से इस पर है कि ऐसा करके ही लाभ कमाया जाए।