फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   for purchasing new affordable house, people will get additional rebate of 1.5 lakh rupees

वित्त मंत्री का एलान- अधूरे फ्लैट्स पर 10 हजार करोड़ की मदद, नए घर पर 1.5 लाख की छूट

Sat, 14 Sep 2019 10:16 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 14 Sep 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
for purchasing new affordable house, people will get additional rebate of 1.5 lakh rupees

सुस्त पड़े रियल एस्टेट सेक्टर में जान फूंकने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को घर खरीदारों को 1.5 लाख रुपये की होम लोन के ब्याज पर अतिरिक्त छूट देने का एलान किया है। इसके तहत शहरों में 45 लाख तक का घर खरीदने पर लोगों को छूट मिलेगी। 

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने सुस्त पड़े रियल एस्टेट में जान फूंकने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसके तहत लोग अब होम लोन पर कुल 3.5 लाख रुपये की छूट पा सकेंगे। हालांकि इसका फायदा केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जो 31 मार्च 2020 तक घर खरीदेंगे। 

विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों को किया जाएगा बढ़ावा

घर खरीदने के लिए सरकारी कर्मचारियों को सरकार प्रोत्साहित करेगी, क्योंकि यह लोग रियल एस्टेट सेक्टर के सबसे बड़े उपभोक्ता है। सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष योजनाएं लाई जाएंगी ताकि यह लोग आसानी से घर को खरीद सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में बनेंगे 1.95 करोड़ घर

इसके अलावा सरकार गांवों में 1.95 करोड़ घर 2022 तक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बनाकर के देगी। इन घरों में शौचालय, बिजली और एलपीजी कनेक्शन दिया जाएगा। 

घर, कार और हाउसिंग गुड्स खरीदने के लिए लोन

नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को मदद करने के लिए सरकार अपनी तरफ से मदद देगी। इस मदद से लोग कम ब्याज पर घर, गाड़ी और व्हाईट गुड्स खरीद सकेंगे। इसके अलावा नेशनल हाउसिंग बोर्ड से हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को 20 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद दी जाएगी। क्रेडिट गांरटी योजना के तहत इन कंपनियों को एक लाख करोड़ की अतिरिक्त मदद बैंकों से दी जाएगी।

फंसे प्रोजेक्ट होंगे पूरे

पहले से फंसे अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट जो एनपीए या फिर एनसीएलटी में नहीं गए हैं उनको पूरा करने के लिए सरकार अपनी तरफ से 10 हजार करोड़ रुपये की मदद देगी। इसके अलावा एलआईसी, बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान भी मदद करेंगे। यह फंड एक ट्रस्ट में जाएगा, जिसको हाउसिंग और बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत लोग ही मैनेज करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed