फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   flats sale down by 30 percent in third quarter in nine major real estate markets

तीसरी तिमाही में रियल एस्टेट की हालत हुई और खराब, 30 फीसदी घटी बिक्रीः रिपोर्ट

Tue, 14 Jan 2020 05:19 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 14 Jan 2020 05:19 PM IST
सार

  • अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में देश के शीर्ष नौ शहरों में कम रही मकानों की बिक्री
  • नोएडा में 38 फीसदी घटी मकानों की बिक्री
  • गुरुग्राम में 6 फीसदी गिरावट

विज्ञापन
flats sale down by 30 percent in third quarter in nine major real estate markets

विस्तार

अर्थव्यवस्था में जारी सुस्ती के बीच दिल्ली-एनसीआर सहित देश के प्रमुख नौ शहरों में मकानों की बिक्री में बड़ी गिरावट आई है। संपत्ति सलाहकार कंपनी प्रॉपटाइगर ने मंगलवार को अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में मकान बिक्री के आंकड़े जारी किए। पिछले साल के मुकाबले बिक्री में काफी कमी आई है।  

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, 2019-20 की तीसरी तिमाही के दौरान नोएडा में मकानों की बिक्री 38 फीसदी घट गई। इस दौरान महज 2,830 मकान ही बिके। दिल्ली-एनसीआर में सबसे कम असर गुरुग्राम के रियल एस्टेट बाजार पर दिखा, जहां पिछले साल की तीसरी तिमाही के मुकाबले बिक्री 6 फीसदी घटकर 3,834 इकाई रही। प्रॉपटाइगर के अनुसार, इसी अवधि में देश के प्रमुख नौ शहरों में मकानों की बिक्री 30 फीसदी कम रही और कुल 64 हजार इकाइयों की बिक्री हो सकी। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कुल 91,464 मकानों की बिक्री हुई थी। 

विज्ञापन

अप्रैल से अब तक 13 फीसदी कमी

प्रॉपटाइगर ने रियल इनसाइट तीसरी तिमाही रिपोर्ट में बताया कि चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 9 महीनों में देशभर में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 13 फीसदी घटी है। अप्रैल-दिसंबर में कुल 2,28,220 इकाइयों की बिक्री हुई, जो पिछले साल की समान अवधि में 2,63,294 इकाई थी। प्रॉपटाइगर के समूह सीईओ ध्रुव अग्रवाल ने कहा कि सरकार की ओर से क्षेत्र को रफ्तार देेने के लिए हाल में जो कदम उठाए हैं, उनका बेहद सीमित प्रभाव पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगलूरू में आधी रह गई बिक्री

मकान बिक्री में सबसे ज्यादा गिरावट बंगलूरू में आई है, जहां पिछले साल के मुकाबले बिक्री 50 फीसदी गिरकर 5,155 इकाई रह गई। दूसरे पायदान पर हैदराबाद रहा, जहां पिछले साल की तुलना में आवासीय बाजार 44 फीसदी गिरा और तीसरी तिमाही महज 4,372 मकानों की बिक्री हो सकी। पुणे में भी आवासीय बाजार 39 फीसदी सुस्त रहा और 11,946 इकाईयां ही बेची जा सकीं। इसके अलावा चेन्नई और कोलकाता शहरों में 33 फीसदी गिरावट रही और क्रमश: 3,015 व 2,566 मकानों की बिक्री हुई। मुंबई में भी बिक्री 18 फीसदी घटकर 25,198 इकाई रह गई। 

गुरुग्राम में 6 फीसदी बढ़े प्रॉपर्टी के दाम

तीसरी तिमाही के दौरान गुरुग्राम में प्रॉपर्टी के दाम में 6 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा उछाल हैदराबाद में दिखा, जहां मकानों की कीमतों में सालाना आधार पर 13 फीसदी का उछाल दिखा। अहमदाबाद में भी संपत्तियों के दाम 5 फीसदी चढ़े, लेकिन बाकी शहरों में 1-3 फीसदी की मामूली बढ़त दिखी। प्रॉपटाइगर ने कहा कि सितंबर, 2019 तक बिक्री के इंतजार में तैयार खड़े मकानों की संख्या 3 फीसदी घटकर 7,97,723 रह गई। इसे खपाने में बिल्डरों को 29 महीने का समय लग सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed