फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   Demonetisation: Real Estate prices to fall

नोटबंदी : रियल एस्टेट के सेकेंडरी बाजार में आएगी गिरावट

Mon, 16 Jan 2017 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Jan 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
Demonetisation: Real Estate prices to fall
infrastructure

नोटबंदी के फैसले से सेकेंडरी बाजार के रियल एस्टेट बाजार में गिरावट आने जा रही है। वहीं ऊंची कीमत वाले बड़े मकानों के दाम भी गिरेंगे। लेकिन कम बजट वाले मकानों के दाम में गिरावट की बहुत गुंजाइश नहीं है। इसकी वजह है कि कम दाम के नए मकानों के अधिकतर ग्राहक बैंकों से कर्ज लेकर मकान खरीदते हैं और इस खरीदारी में कालेधन की कोई भूमिका नहीं होती है।

विज्ञापन


नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नरेडको) के प्रेसिडेंट प्रवीण जैन के मुताबिक जहां कही भी जितनी अधिक नगदी की संलिप्तता है वहां उतनी ही अधिक गिरावट आएगी। कई जगहों पर रजिस्ट्री की सर्किल दर बाजार दर के बराबर है, वहां गिरावट नहीं आएगी। लेकिन अगर सर्किल रेट 30 लाख रुपये है और बाजार में उस प्रोपर्टी की कीमत 60 लाख है तो ऐसी जगहों पर 20-25 फीसदी तक गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


कई खेती वाली जमीन की कीमतों पर भी फर्क पड़ेगा। प्राइमरी मार्केट में सेकेंडरी मार्केट के सेंटीमेंट से फर्क पड़ेगा। खरीदार सोचेगा कि प्राइमरी मार्केट में भी प्रोपर्टी की कीमत कम होगी और वह इसका इंतजार करेगा। ऐसे में रियल एस्टेट कंपनी को खरीदार को बाजार में लाने के लिए गिरावट लानी पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed