फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   demand for rented office space rises in metro cities, ncr in top slot

आठ शहरों में किराए पर ऑफिस लेने की रफ्तार बढ़ी, दिल्ली-एनसीआर सबसे आगे

Thu, 18 Oct 2018 06:53 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Oct 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
demand for rented office space rises in metro cities, ncr in top slot

चालू वर्ष की जनवरी-सितंबर अवधि में देश के प्रमुख आठ शहरों में किराए पर ऑफिस लेने में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कॉरपोरेट व कोवर्किंग ऑपरेटरों की ओर से भारी मांग से इस अवधि में किराए पर ऑफिस लेने का क्षेत्र बढ़कर 3.33 करोड़ वर्ग फुट का हो गया। यह बात संपत्ति सलाहकार कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड (सीएंडब्ल्यू) ने बृहस्पतिवार को कही। 

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, बंगलूरू, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद जैसे देश के प्रमुख आठ शहरों में पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 2.9 करोड़ वर्ग फुट रहा था। संपत्ति सलाहकार कंपनी ने कहा कि मौजूदा वर्ष में किराए पर संपत्ति लेने का आंकड़ा 5 करोड़ वर्ग फुट के रिकार्ड स्तर को छू सकता है। 
विज्ञापन


सीएंडडब्ल्यू का अनुमान है कि जुलाई-सितंबर अवधि की तरह मौजूदा तिमाही में भी यह क्षेत्र अपनी रफ्तार जारी रखते हुए 1.85 करोड़ वर्ग फुट के स्तर को पा लेगा। सीएंडडब्ल्यू इंडिया के कंट्री हेड व एमडी अंशुल जैन ने कहा कि किराए पर ऑफिस लेने के क्षेत्र के लिए साल 2018 अच्छे विकास के साथ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरीय क्षेत्र के शहरों में इस क्षेत्र का रुझान अधिक दिख रहा है, साथ ही आगामी कुछ महीनों में यह क्षेत्र सारे रिकॉर्ड को पार कर 5 करोड़ वर्ग फुट के स्तर पर पहुंच जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भारी मांग व प्रवेश बाधाओं में कमी से सहकारी कंपनियों द्वारा ऑफिस के लिए संपत्ति किराए पर लिए जाने के आंकड़े पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दो गुना हो गए हैं। 

कोवर्किंग व बिजनेस सेंटर की भागीदारी बढ़ी

कोवर्किंग व बिजनेस सेंटर जैसे लचीले कार्यस्थल संचालक ई-कॉमर्स, परामर्श व बीएफएसआई क्षेत्र को पीछे छोड़ते हुए इस वर्ष में अभी तक किराये पर संपत्ति लेने की गतिविधियों में तीसरे सबसे बडे़ भागीदार साबित हुए हैं। जैन ने कहा कि मजबूत कारोबार वातावरण से देश के प्रमुख बाजारों में मजबूत प्रतिबद्धताओं का माहौल तैयार कर रहा है। आंकड़ों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, बंगलूरू, मुंबई व हैदराबाद में किराए पर ऑफिस लेने की गतिविधियों में तेजी आई है, जबकि अन्य चार शहरों में इसमें गिरावट देखी गई है। 


हैदराबाद बढ़ा, कोलकाता गिरा 

चालू वर्ष 2018 की जनवरी-सितंबर तिमाही में हैदराबाद के यह आंकड़े 53 फीसदी की बढ़त के साथ सर्वाधिक  74 लाख वर्ग फुट पहुंचा, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि में 48 लाख वर्ग फुट था। वहीं मुंबई के लिए ऑफिस किराए पर लेने के आंकड़े 44 फीसदी की बढ़त के साथ 37 लाख वर्ग फुट रहा, जबकि आलोच्य अवधि में दिल्ली के आंकड़े 10 फीसदी की वृद्धि के साथ 63 लाख वर्ग फुट रहा। इन आंकड़ों में गिरावट देखने वाले शहरों में कोलकाता 52 फीसदी की गिरावट के साथ 40 लाख वर्ग फुट रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed