फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   demand for cheap homes rises in ncr, 75 new projects launch

एनसीआर में कम कीमत वाले मकानों की मांग बढ़ी, 75 फीसदी नई परियोजनाएं हुई लांच

Wed, 09 Jan 2019 10:48 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 09 Jan 2019 10:48 AM IST
सार

  • नाइट फ्रेंक की छमाही रिपोर्ट इंडिया रियल एस्टेट का दावा निम्न मध्यम वर्ग व मध्यम वर्ग से मांग तेज
  • जल्द पूरी होने वाली परियोजनाओं से संबंधित पूछताछ बढ़ी
  • 75 फीसदी परियोजनाएं गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा में हुई शुरू
  • 15 फीसदी की कमी इन्वेंट्री में 2018 में एक वर्ष पहले के मुकाबले 
  • वाणिज्यिक इकाइयों की भी मांग में हो रही है बढ़ोतरी

विज्ञापन
demand for cheap homes rises in ncr, 75 new projects launch

विस्तार

नोटबंदी के बाद से ही सुस्त पड़े रियल एस्टेट बाजार को आने वाले कुछ समय में राहत मिल सकती है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सस्ते मकानों की मांग में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। 2018 के दौरान एनसीआर में नई परियोजनाओं को शुरू करने के मामलों में 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इनमें से करीब 75 फीसदी परियोजनाएं गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा में लांच हुई हैं। 

विज्ञापन


इसका खुलासा नाइट फ्रेंक की छमाही रिपोर्ट (इंडिया रियल एस्टेट) में हुआ। रियल एस्टेट क्षेत्र की सलाहकार कंपनी नाइट फ्रेंक के कार्यकारी निदेशक (उत्तर) मुदस्सिर जैदी ने कहा कि एनसीआर के आवासीय बाजार में सुस्ती का दौर बीतता हुआ दिख रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि किफायती आवासीय इकाइयों की मांग बढ़ रही है। इस रुझान का सबसे ज्यादा असर ग्रेटर नोएडा में देखने को मिला है। 

विज्ञापन

एनसीआर में बिक्री आठ फीसदी बढ़ी

रिपोर्ट के मुताबिक एनसीआर में मध्यम वर्ग व निम्न मध्यम वर्ग की तरफ से मांग ज्यादा आई है। इनके अनुरूप ही नई परियोजनाओं को शुरू किया गया है। इस समय एनसीआर में 50 लाख से एक करोड़ रुपये मूल्य की आवासीय इकाइयों की एक बार फिर से शुरुआत होने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बिक्री की बात करें तो एनसीआर में बिक्री में आठ फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिससे बाजार में विश्वास बढ़ा है। रिपोर्ट में इस तरफ भी इंगित किया गया है कि अब रेडी टू मूव या जल्द पूरी होने वाली परियोजनाओं से संबंधित पूछताछ बढ़ी है। 

demand for cheap homes rises in ncr, 75 new projects launch

ग्रेटर नोएडा की हिस्सेदारी 50 फीसदी

मुदस्सिर जैदी ने कहा कि 2018 के दौरान भी एनसीआर में 1.42 लाख इकाइयों की इन्वेंट्री पड़ी है। इसलिए यहां मकानों की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि एक साल पहले से तुलना करें तो इस साल इंवेंट्री में 15 फीसदी की कमी हुई है।

2017 के दौरान एनसीआर में 1.66 लाख आवासीय इकाइयों की इन्वेंट्री थी। उनके मुताबिक बाजार में वर्ष 2013 से ही कीमतों में मंदी देखी जा रही है और तब से लेकर अब तक माहौल नहीं बदला है। जहां तक सस्ते मकानों की बात है तो इसमें 50 फीसदी से भी ज्यादा की हिस्सेदारी ग्रेटर नोएडा की रही है। इसके बाद 19 फीसदी के साथ गाजियाबाद और 17 फीसदी के साथ गुरुग्राम का स्थान रहा है। 

बढ़ी हैं लीजिंग गतिविधियां

इस क्षेत्र में वाणिज्यिक इकाइयों की मांग में भी बदलाव देखे गए हैं। वर्ष 2018 के दौरान एनसीआर में लीजिंग गतिविधियों में कई बड़े करार हुए हैं। हालांकि ऑफिस कार्यालयों के लिए जो बड़े करार हुए, उनमें से गुरुग्राम की हिस्सेदारी ज्यादा रही। बीते वर्ष गुरूग्राम में एक साल पहले के मुकाबले 66 फीसदी ज्यादा करार हुआ, जबकि गाजियाबाद में 26 फीसदी ज्यादा करार हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed