फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   delhi, chennai and bengaluru are world cheapest cities for living in india

दुनिया के सबसे सस्ते शहरों की फेहरिस्त में दिल्ली और चेन्नई

Mon, 27 May 2019 07:20 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 27 May 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
delhi, chennai and bengaluru are world cheapest cities for living in india

दुनिया के सबसे महंगे और सस्ते शहरों की लिस्ट जारी हो गई है। इन शहरों में प्रति व्यक्ति खर्चा 22 हजार रुपये से शुरू होकर के एक लाख रुपये तक है। हालांकि इसमें किराये को छोड़कर के अन्य खर्चों को शामिल किया गया है। सबसे सस्ते शहरों में भारत के तीन शहरों को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन

भारत में चेन्नई सबसे सस्ता

द वर्ल्ड इंडेक्स की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक भारत में ऑटो हब के नाम से मश्हूर चेन्नई लिस्ट में सबसे सस्ता शहर है। यहां पर एक व्यक्ति केवल 22 हजार रुपये प्रति महीने के खर्च में अपना जीवन यापन आसानी से कर सकते हैं। वहीं सिलिकॉन वैली के नाम से विख्यात बंगलूरू में 24 हजार रुपये खर्च करके लोग अपना जीवन यापन कर सकते हैं। दिल्ली में प्रति व्यक्ति खर्च 25 हजार रुपये है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

टॉप 10 में शामिल हैं यह शहर

टॉप 10 में विश्व के जो अन्य शहर शामिल हैं, उनमें काराकस, डमास्कस, ताशकंद, अल्मेटी, बंगलूरू कराची, लागोस, ब्यूनस आइरस, चेन्नई और नई दिल्ली प्रमुख हैं।

पेरिस, लंदन के मुकाबले सस्ता

द वर्ल्ड इंडेक्स ने कहा है कि इन शहरों में पेरिस, लंदन के मुकाबले काफी कम पैसा खर्च करने के लिए चाहिए। विश्व के सबसे महंगे शहरों में सिंगापुर, पेरिस, हांगकांग, ज्यूरिख, जिनेवा, ओसाका, सियोल, कोपनहेगन, न्यूयॉर्क, तेल अवीव और लॉस एंजलिस शामिल हैं। इन शहरों में प्रति महीना 70 हजार रुपये से लेकर के एक लाख रुपये का खर्च लोगों को अपना जीवन यापन करने के लिए करना पड़ता है। 

किराये को इसलिए नहीं किया शामिल

इस रिपोर्ट में किराये को शामिल नहीं करनी की एक वजह है। उदाहरण के तौर पर दिल्ली जैसे शहर में लोग औसतन 10 हजार रुपये से लेकर के पांच लाख रुपये प्रति महीना किराये के तौर पर देते हैं। यह किराया जगह के हिसाब से तय होताहै। अगर आप दक्षिण दिल्ली के जीके, वसंत विहार, वसंत कुंज, हौज खास में रहते हैं तो किराया ज्यादा होगा। वहीं पूर्वी दिल्ली में लक्ष्मी नगर, कडकडडूमा, शहादरा, पुरानी दिल्ली, विवेक विहार जैसे इलाकों में किराया कम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed