फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   dehradun smart city tag to elevate its reality quotient

देहरादून के स्मार्ट सिटी टैग ने इस शहर की प्रतिष्ठा बढ़ा दी

Wed, 21 Feb 2018 01:26 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Feb 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
dehradun smart city tag to elevate its reality quotient
स्मार्ट सिटी
देहरादून एक खूबसूरत एवं काफी लोकप्रिय हिल स्टेशन है। इस शहर को स्मार्ट सिटी मिशन की तीसरी और अंतिम सूची में जून 2017 में घोषित किया गया है। सुन्दर पहाड़ियों से घिरे देहरादून के पास एक समृद्ध पर्यटन और रिटेल एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग है जो इसके वाणिज्यिक और आवासीय बाजार दोनों के लिए प्रमुख प्रोत्साहन है। 
विज्ञापन


मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के द्वारा 28 एकड़ से अधिक के ज़मीन पर एक पर्यटक केंद्र के साथ-साथ लग्ज़री होटल, मॉल और मनोरंजक सुविधाएं विकसित करने की योजना बना रही है। इसके अलावा  यह प्रकृतिमनोहर राजधानी एवं शहर बेहतर भौतिक और सामाजिक एवं बुनियादी सुविधाओं सहित स्मार्ट सिटी विशेषताओं का अधिकारी होगा। 
विज्ञापन


राज्य के अन्य शहरों की तुलना में सड़क,  वायु और रेल संपर्क देहरादून को अच्छी सामाजिक सुविधाओं और रणनीतिक लाभ देते हैं। इसके साथ ही रायपुर में एक बहुउद्देश्यीय स्टेडियम परियोजना के लिए योजना चल रही है,  जो कि एक अच्छी स्पोर्ट्स सुविधा से सुसज्जित है,  साथ ही साथ दिल्ली-देहरादून के चार लेन राजमार्ग के निर्माण से इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बढ़ाने की उम्मीद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून पारंपरिक रूप से सेवानिवृत्ति लोगों का पसंदीदा गंतव्य रहा है, टियर -2 शहरों की वृद्धि के बावजूद यह शहर एक  वांछित विकल्प बना हुआ है। दून की जलवायु और शांत माहौल एक विशेष  कारण है जो सशस्त्र बलों से सेवानिवृत्त लोगों को आकर्षित करता है। हिमालय के नजदीक स्थित बद्रीनाथ हरिद्वार और ऋषिकेश के निकट होने कि वजह से देहरादून एक शांतिपूर्ण और संपन्न जीवन शैली का वादा करता है। 

यहाँ का अपराध दर कम होना भी एक वजह है जो इस शहर को सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है। यहाँ सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों की उपस्थिति एवं अच्छी स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध है। देहरादून शहर वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रीमियम प्रोजेक्ट्स की नई लॉन्चिंग भी देख रहा है। 


देहरादून का सुखद माहौल सिर्फ पर्यटकों को आकर्षित नहीं करता है, बल्कि यहाँ निवेशकों के लिए दूसरे घरों की तलाश भी ख़त्म होती है। दिल्ली से सुविधाजनक दूरी पर स्थित यहाँ लगभग छह घंटे की ड्राइव पर पहुँचा जा सकता है। देहरादून छुट्टी या वीकेंड के लिए एक हॉटस्पॉट के रूप में माना जाता है। इसके अलावा अनिवासी भारतीय और विदेशी भी इस क्षेत्र में निवेश करना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed