दिल्ली के रोहिणी में बनेगा पहला सोशियो कल्चरल सेंटर, 400 करोड़ की आएगी लागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी इलाके में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) पीपीपी मॉडल पर पहला सोशियो कल्चरल सेंटर बनाने जा रही है। इस कल्चरल सेंटर को बनाने में 400 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा और तीन से चार साल में निर्माण पूरा होगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी और दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।
82 हजार वर्ग मीटर होगा बिल्टअप एरिया
यह सेंटर रोहिणी में जैपनीज पार्क के बिल्कुल सामने बनेगा। 82 हजार वर्ग मीटर इसका बिल्टअप एरिया होगा और 11 एकड़ क्षेत्र में बनेगा। डीडीए ने पीपीपी मॉडल में इसको बनाने के लिए एमकेएस बिल्डर को चुना है, जो रियल एस्टेट सेक्टर में जानी मानी कंपनी है। 32 हजार वर्ग मीटर में सोशल कल्चरल सेंटर बनाया जाएगा।
मिलेगी यह सारी सुविधाएं
सामाजिक पहलुओं के मद्देनजर इस प्रोजेक्ट में कला केंद्र, ऑडिटोरियम, कन्वेंशन हॉल, एग्जिबिशन सेंटर, ओपन-एयर एम्फी थियेटर, मल्टीपरपज ट्रेनिंग और मीटिंग रूम, रीक्रिएशनल क्लब, लाइब्रेरी और ई-लाइब्रेरी, सेंटर फॉर विजुअल आर्ट, होटल, बैंक्विट हॉल्स, ट्रेनिंग एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस निर्मित होंगे। इसके अतिरिक्त इनडोर और आउटडोर रीक्रिएशनल सुविधाएं जैसे स्विमिंग पूल, क्लब, स्पोर्ट की सुविधाएं आदि भी मौजूद होंगी। एमकेएस-हब सोशियो कल्चरल सेंटर में आर्ट और कल्चरल जोन भी होगा। इसमें मेडिटेशन सेंटर, पार्टी लॉन, लाउंज और कार्ड्स रूम आदि होंगे। प्रोजेक्ट के कमर्शियल कॉम्पोनेंट में मॉल आदि शामिल है।
इसमें रिटेल शोरूम, शॉप्स, बुटीक और एंकर स्टोर के साथ-साथ फैमिली इंटरटेनमेंट जोन, फूड कोर्ट व सिनेमा हॉल मौजूद होंगे। एंटरटेनमेंट के मद्देनजर प्रोजेक्ट में फैमिली एंटरटेनमेंट सेंटर भी स्थित होगा। इसमें किड्स जोन, गेमिंग जोन और किड्स प्ले एरिया आदि मौजूद होंगे।
इस मौके पर एमकेएस वेंचर्स के डायरेक्टर सुनील तोतलानी ने कहा कि सोशियो कल्चरल सेंटर रोहिणी का डिजाइन वैश्विक मानकों के तहत होगा। एमकेएस-हब निश्चित रूप से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बिजनेस व शॉपिंग के स्तर को ऊंचा उठाएगा। एक उम्दा लोकेशन, स्पेस के बेहतर उपयोग और कई प्रकार के ऑफर के साथ ही यह दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में एक लैंड मार्क की तरह उभरेगा।
इस प्रोजेक्ट से रोहिणी, पीतमपुरा और दिल्ली-एनसीआर के आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ पानीपत, सोनीपत और रोहतक जैसे शहरों से भी सीधा संपर्क स्थापित होगा।