फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   DDA Housing Scheme 2019: Online application process starts, flats from ₹10.4 lakh to ₹1.7 crore

DDA Housing Scheme 2019: ऑनलाइन आवेदन शुरू, 10.4 लाख से 1.7 करोड़ तक के फ्लैट उपलब्ध

Mon, 25 Mar 2019 06:32 PM IST
संदीप भट्ट बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 25 Mar 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
DDA Housing Scheme 2019: Online application process starts, flats from ₹10.4 lakh to ₹1.7 crore
DDA flats(File Photo)

डीडीए हाउसिंग स्कीम 2019 यानी कि दिल्ली दिल्ली विकास प्राधिकरण आवास योजना के तहत फ्लैट्स की बिक्री के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 10.4 लाख रुपये है, जबकि इस योजना के तहत 1.7 करोड़ रुपए तक के फ्लैट मौजूद हैं। डीडीए हाउसिंग योजना 2019 के तहत दिल्ली के वसंत कुंज और नरेला इलाके में डीडीए के 18 हजार फ्लैट्स की बिक्री के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। 

विज्ञापन

इस योजना के तहत चार कैटगरी के फ्लैट्स खरीदे जा सकते हैं: 

  • 450 फ्लैट एचआईजी कैटगरी यानी 3/2 बेडरूम वाले    
  • 1,550 फ्लैट एमआईजी कैटगरी यानी कि दो बेडरूम वाले 
  • 8,330 फ्लैट एलआईजी कैटगरी यानी कि सिंगल बेडरूम वाले 
  • 7,700 फ्लैट आर्थिक कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की कैटगरी के

मिली जानकारी के अनुसार, इन फ्लैटों के आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्णत: ऑनलाइन होगी। डीडीए की वेबसाइट पर निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए पिछले सालों की तरह पुरानी प्रक्रिया मान्य नहीं होगी। 

विज्ञापन


दिल्ली विकास प्राधिकरण ने अपनी वेबसाइट पर फ्लैट्स की रेंज, सूची और कीमतों की डिटेल के साथ ब्राउशर भी अपलोड कर दी है। वसंत कुंज इलाके में 3-बीएचके यानी तीन बेडरूम, हॉल, किचन सेट के साथ अधिकतम 1.7 करोड़ रुपये तक की कीमत के फ्लैट उपलब्ध है, जबकि नरेला इलाके में करीब 30 वर्गमीटर के फ्लैट 10.4 लाख तक की कीमत पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉटरी सिस्टम से होगा आवंटन, आवेदन शुल्क 25 हजार से दो लाख

फ्लैट्स की बिक्री के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मई तक खुली रहेगी। ईडब्ल्यूएस कैटगरी के फ्लैट के लिए 25 हजार रुपये, एलआईजी कैटगरी के लिए एक लाख रुपये, जबकि एमआईजी और एचआईजी कैटगरी के फ्लैट के लिए दो लाख रुपये  आवेदन शुल्क के तौर पर लगेंगे। यह एक तरह से कॉशन मनी यानी कि सुरक्षा शुल्क होगा। आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद फ्लैटों का आवंटन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा। जिन आवेदकों को फ्लैट नहीं आवंटित हो पाएगा, उन्हें आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा। 



डीडीए आवास योजना 2019 के तहत एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी कैटगरी के लिए आवेदकों की आय सीमा निर्धारित नहीं है, जबकि ईडब्ल्यूएस यानी कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए फ्लैट का आवेदन करने के लिए आवेदक की सालाना आय तीन लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इन फ्लैट्स में शहीदों की पत्नियों, नि:शक्तों, अनुसूचित जाति व जनजातियों के लिए आरक्षण प्रतिशत लागू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed