फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   DDA gets clearance for housing scheme in Delhi

खुशखबरी: दिल्ली में जल्द पूरा होगा अपने मकान सपना

Sat, 19 Nov 2016 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Nov 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
DDA gets clearance for housing scheme in Delhi
infrastructure

दिल्ली में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। उप राज्यपाल नजीब जंग की अध्यक्षता में हुई अथॉरिटी की मीटिंग में आवासीय योजना को मंजूरी दे दी गयी है। ये योजना जनवरी में लांच होगी।

विज्ञापन


इस आवासीय योजना में 13 हजार घरों के आवेदन लिए जाएंगे। नोटबंदी के चलते बैकों के व्यस्त होने के चलते योजना जनवरी के पहले हफ्ते में लांच होने की उम्मीद है। डीडीए प्रधान आयुक्त आवास एवं भूमि निपटान जय प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि स्कीम में एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी, सिंगल रूम और जनता फ्लैट्स समेत ईएचएस फ्लैट्स शामिल हैं।
विज्ञापन


डीडीए ने फ्लैटों की कीमत में बदलाव नहीं किया है। लोगों को फ्लैट 2014 की कीमत पर ही मिलेंगे। लोगों को स्कीम के लिए आकर्षित करने के लिए योजना में लोग ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन आवेदन करने का प्रावधान रखा गया है। स्कीम में इसमें एलआईजी और सिंगल रूम फ्लैट्स की संख्या 11 हजार 671 है। ईएचएस-563, जनता फ्लैट्स-437,एमआईजी-398 और एचआईजी-79 फ्लैट्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सात जगह में से चुनाव कर सकेंगे आवेदक

DDA gets clearance for housing scheme in Delhi
infra

डीडीए ने आवासीय योजना में पांच साल तक घर न बेच सकने वाली शर्त को हटा दिया है। इसके अलावा एलआईजी और एमआईजी के लिए जमा की जाने वाली राशि को घटाकर क्रमश: 1 और 2 लाख रुपए कर दिया है।

पहले यह राशि 1.5 लाख और 5 लाख थी। आवेदकों को अधिकतम सात स्थान चुनने की अनुमति होगी। डीडीए योजना में जिन घरों की नीलामी करेगा।

वे सरिता विहार, जसोला, द्वारका, पीतमपुरा, सुखदेव विहार, नरेला, रोहिणी, जहांगीरपुरी, लोकनायकपुरम, दिलशाद गार्डन, पश्चिम विहार, बिन्दापुर, मुखर्जी नगर आदि में स्थित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed