फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   coronavirus impact residential property sales down by 46 Percent from July to september

कोरोना का रियल एस्टेट पर असर, शीर्ष सात शहरों में 46 फीसदी घटी मकानों की बिक्री

Thu, 01 Oct 2020 12:39 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 01 Oct 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
coronavirus impact residential property sales down by 46 Percent from July to september
प्रॉपर्टी - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस महामारी के बीच भारत के शीर्ष सात शहरों में जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान आवासीय प्रॉपर्टी की बिक्री में 46 फीसदी की कमी आई और यह घटकर 29,520 इकाई रह गई। प्रॉपर्टी सलाहकार एनरॉक ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), कोलकाता, चेन्नई, बंगलूरू, हैदराबाद और पुणे में पिछले साल जुलाई-सितंबर में आवासीय प्रॉपर्टी की बिक्री 55,080 इकाई थी। 

विज्ञापन


एनरॉक के अनुसार इस साल जनवरी से सितंबर के दौरान आवासीय प्रॉपर्टी की बिक्री 57 फीसदी घटकर 87,460 इकाई रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,02,200 इकाई थी। इस आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए एनरॉक के अध्यक्ष अनुज पुरी ने कहा कि जुलाई-सितंबर के दौरान बिक्री इससे पिछली तिमाही के मुकाबले दोगुनी हुई है, जब कुल बिक्री करीब 12,730 इकाई थी। एनरॉक ने बताया कि सभी छह शहरों में एक साल पहले के मुकाबले बिक्री घटी है।
विज्ञापन


मामले से जुड़े जानकारों के अनुसार, कोरोना काल में लोगों ने फिजिकल खर्ची के साथ ही अपनी अन्य जरूरतों पर भी विराम लगाया है। जो 2020 में खुद का मकान खरीदने वाले थे, वह इस साल या जब तक वैस्कीन नहीं आ जाती, तब तक किराए के मकान में ही गुजारा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले एनरॉक ने कहा था कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस साल देश के सात बड़े शहरों में घरों की बिक्री में 35 फीसदी की गिरावट आ सकती है। कंपनी ने एक रिपोर्ट में कहा था कि व्यावसायिक संपत्तियों की बिक्री पर भी इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार पट्टे पर कार्यालय लिए जाने की गतिविधियों में 30 फीसदी तक की तथा खुदरा क्षेत्र में 64 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। 


तब अनुज पुरी ने कहा था कि, 'नरम मांग तथा नकदी की खराब स्थिति से पहले से ही जूझ रहे भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र पर कोविड-19 के कारण भी प्रतिकूल असर देखने को मिल सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed