फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   Coronavirus impact Housing Sale In January March Decreased by Two Percent

कोरोना का असर: जनवरी-मार्च में दो फीसदी कम हुई खड़े मकानों की बिक्री

Mon, 03 May 2021 01:24 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 03 May 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus impact Housing Sale In January March Decreased by Two Percent
प्रॉपर्टी - फोटो : pixabay

देश के आठ प्रमुख शहरों में आवसीय परियोजनाओं के बिक्री के लिए खड़े मकानों का स्टॉक (संख्या) जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान पिछली तिमाही के मुकाबले लगभग दो फीसदी कम हो कर 7.05 लाख यूनिट पर रही।

विज्ञापन


तैयार आवास की बिक्री में सबसे अधिक गिरावट
रियल एस्टेट कंपनी रियलइनसाइट की रिपोर्ट के अनुसार बिक्री की गति यही रही तो डेवेलपर्स को इन इकाइयों (आवास) को बेचने में तक़रीबन चार साल लग जायेंगे। हाउसिंग ब्रोकरेज कंपनी प्रॉप टाइगर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हाउसिंग में सबसे अधिक 18 फीसदी की गिरावट रेडी तो मूव इन यानी तैयार आवास की बिक्री में दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक इन शहरों में वर्ष 2021 की पहली तिमाही के अंत में बिक्री के लिए तैयार मकानों की संख्या 7,05,344 रहीं। इससे पिछली तिमाही में यह संख्या 7,18,483 थी।
विज्ञापन


आलोच्य तिमाही में इन शहरों में कुल 66,176 मकान बिके और 53,037 नए मकान तैयार हुए। प्रॉप टाइगर के मुख्य परिचालन अधिकारी मनी रंगराजन ने कहा, 'मुंबई और पुणे में ऐसी आवासीय इकाइयों की संख्या सबसे अधिक है। इन बिना बिके मकानों का 54 फीसदी स्टॉक अकेले इन दो शहरों में था। इनमें बाकी 15 फीसदी मकान दिल्ली-एनसीआर में और दस फीसदी बंगलूरू में थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी-मार्च में दिल्ली-एनसीआर में 14 फीसदी बढ़ी मकानों की बिक्री 
इससे पहले ब्रोकरेज कंपनी प्रॉप टाइगर द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक , दिल्ली-एनसीआर में इस साल जनवरी-मार्च में मकानों की बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 6,188 इकाई पहुंच गई। पिछले साल की समान अवधि में आंकड़ा 5,411 इकाई था। इस दौरान देश में मकानों की बिक्री में पांच फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई और कुल 66,176 मकान ही बिक सके। रिपोर्ट के मुताबिक, आलोच्य महीने में चेन्नई में मकानों की बिक्री 23 फीसदी, हैदराबाद में 38 फीसदी, कोलकाता में फीसदी व अहमदाबाद में चार फीसदी बढ़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed