फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   Coronavirus impact Hotel Industry Plummeted in January March

कोरोना से होटल उद्योग हलकान, जनवरी-मार्च में इतनी कम हुई प्रति कमरा कमाई

Wed, 13 May 2020 02:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 13 May 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus impact Hotel Industry Plummeted in January March
- फोटो : PTI

कोविड-19 महामारी के चलते देश के 11 बड़े शहरों में होटल उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिसके चलते इस साल जनवरी-मार्च में प्रति कमरा कमाई 29 फीसदी तक घट गई।

विज्ञापन


जेएलएल इंडिया के मुताबिक 11 शहरों - अहमदाबाद, बंगलूरू, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, गुरुग्राम, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, पुणे और कोलकाता में- कमरों के भरे होने का स्तर 5-17 फीसदी तक गिर गया, जबकि प्रति कमरा आय में 13-29 फीसदी तक कमी आई।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी सलाहकार जेएलएल इंडिया ने एक रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2020 की पहली तिमाही में घरेलू होटल और आतिथ्य क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ। आंकड़ों के मुताबिक सभी 11 शहरों में कमरों के भरे होने और कमरों से कमाई, दोनों में कमी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेयर हाउसिंग मांग में भी कमी
प्रापर्टी सलाहकार फर्म जेएलएल इंडिया के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी के चलते चालू पंचांग वर्ष की पहली तिमाही जनवरी-मार्च 2020 के दौरान देश के आठ प्रमुख शहरों में वेयर हाउसिंग मांग 29 फीसदी घटकर 59 लाख वर्ग फुट और नई आपूर्ति 14 फीसदी घटकर 90 लाख वर्ग फुट रह गई है। ये आठ शहर अहमदाबाद, बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और पुणे हैं।


जेएलएल इंडिया का अनुमान है कि वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में मांग सीमित बनी रहेगी और कोविड-19 महामारी के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण नई आपूर्ति भी स्थगित रहेगी। हालांकि, लॉकडाउन के बाद क्रमिक रूप से मांग बढ़ने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed