फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   connaught place in delhi become world fourth costliest place, bkc comes at seventh

किराये के मामले में विश्व के चार सबसे महंगी जगहों में शामिल है दिल्ली का कनॉट प्लेस

Wed, 29 May 2019 08:28 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 29 May 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
connaught place in delhi become world fourth costliest place, bkc comes at seventh

दिल्ली का 'दिल' कहे जाने वाला कनॉट प्लेस एशिया प्रशांत का चौथा सबसे महंगा कार्यालय स्थल बनकर उभरा है। इसके किराये में साल 2019 की पहली तिमाही में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 1.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रॉपर्टी से जुड़ी सलाहकार फर्म नाइट फ्रैंक ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

बीकेसी सातवें पायदान पर

नाइट फ्रैंक ने बयान में कहा कि हांगकांग , टोक्यो और सिंगापुर एशिया प्रशांत में तीन सबसे महंगे कार्यालय स्थलों में शुमार हैं। मुंबई का बांद्रा कुर्ला कॉम्पेलक्स (बीकेसी) इस सूची में सातवें पायदान पर है। 

विज्ञापन

फर्म ने 2019 की पहली तिमाही के लिए एशिया-प्रशांत प्राइम कार्यालय किराया सूचकांक जारी किया है।

यह फर्म एशिया के प्रमुख बाजारों में किराए के उतार-चढ़ाव पर नजर रखती है। कनॉट प्लेस का औसत कार्यालय किराया वर्ष 2019 की पहली तिमाही में बढ़कर 330 रुपये वर्गफुट प्रति माह रहा। इससे पहले, 2018 की पहली तिमाही में मासिक किराया 326 रुपये प्रति वर्गफुट था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगलूरू में 17 फीसदी बढ़ा किराया

समीक्षाधीन अवधि में बेंगलूरू के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) में कार्यालय स्थल का किराया 17 फीसदी बढ़कर 125 रुपये वर्गफुट प्रति माह हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में मासिक किराया 107 रुपये प्रति वर्गफुट पर था। 



मुंबई में बीकेसी का मासिक किराया 5 फीसदी बढ़कर 300 रुपये प्रति वर्गफुट पर पहुंच गया, जो कि 2018 की जनवरी-मार्च अवधि में 286 रुपये वर्गफुट था। नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, 'कार्यालय स्थल की मांग में 2018 में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान, 4.7 करोड़ वर्ग फुट स्थान किराये पर दिया गया जबकि नए कार्यालय स्थल की आपूर्ति में 13 फीसदी की वृद्धि हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed