{"_id":"5f476b9b8ebc3e2a925bca29","slug":"buy-home-in-cheap-prices-reduction-in-stamp-duty-on-sale-of-real-estate-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस राज्य में जमीन जायदाद खरीदना हुआ सस्ता, सरकार ने कम किया स्टांप ड्यूटी शुल्क","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
इस राज्य में जमीन जायदाद खरीदना हुआ सस्ता, सरकार ने कम किया स्टांप ड्यूटी शुल्क
Thu, 27 Aug 2020 01:45 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
सस्ते दामों में घर खरीदने का मौका
- फोटो : pixabay
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में मकान-दुकान की खरीद फरोख्त को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अचल संपत्तियों की बिक्री पर स्टांप ड्यूटी शुल्क को तीन प्रतिशत घटाने का फैसला किया है। तीन प्रतिशत की कटौती इस वर्ष एक सितंबर से 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अगले साल एक जनवरी से 31 मार्च के बीच यह छूट दो प्रतिशत रहेगी।
विज्ञापन
झुग्गी- झोपड़ी विकास प्राधिकरण के लिए 200 करोड़ का बजट
राज्य मंत्रिमंडल ने मुंबई महानगर क्षेत्र में मुंबई को छोड़कर आठ नगर निगमों और सात पालिका परिषदों के लिए एक अलग झुग्गी- झोपड़ी विकास प्राधिकरण स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसके लिए 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटन को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
मुंबई महानगर क्षेत्र झुग्गी- झोपड़ी विकास प्राधिकरण का मुख्यालय ठाणे में होगा। मुख्यमंत्री के कार्यालय से जारी वक्तव्य में कहा गया है, 'नई मुंबई में सिडको और नैना क्षेत्रों सहित झुग्गी झोपड़ी विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये निर्णय लिया गया है। ठाणे में पनवेल, कल्याण- डोम्बीवली, भिवंडी- निजामपुर, वसई- विरार, मीरा भयंदर और उल्हासनगर नगर निगमों की विकास परियोजनाओं को भी प्रभावी ढंग से क्रियान्यवन इससे हो सकेगा।'
विज्ञापन
साथ ही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में समुद्र में मछली पकड़ने का काम नहीं करने की वजह से नुकसान उठाने वाले मछुआरों को 65.17 करोड़ रुपये की सहायता देने का भी फैसला किया है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल की बैठक में अतिरिक्त दूध स्टॉक को दूध पाउडर में परिवर्तित करने की योजना को सितंबर और अक्तूबर तक बढ़ाने को भी मंजूरी दे दी है। इसका 6.51 लाख जनजातीय बच्चों और 1.1 लाख दूध पिलाने वाली माताओं को फायदा होगा।
महाराष्ट्र में एक दिन में 14,888 नए संक्रमित
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना संक्रमितों की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की गई। एक दिन में 14,888 नए संक्रमित सामने आए। वहीं, कोरोना वायरस से संक्रमित 295 लोगों की मौत हो गई। सूबे में अब तक संक्रमितों की संख्या 7,18,711 हो गई है जबकि 23,089 लोगों की जान जा चुकी है।