{"_id":"5e204eef8ebc3e4ad152cbac","slug":"budget-2020-expectation-of-real-estate-purchase-of-second-house-and-affordable-housing-get-boost","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजट 2020: रियल एस्टेट सेक्टर को यह हैं उम्मीदें, दूसरा घर खरीदने और अफोर्डेबल हाउसिंग को मिले बढ़ावा","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
बजट 2020: रियल एस्टेट सेक्टर को यह हैं उम्मीदें, दूसरा घर खरीदने और अफोर्डेबल हाउसिंग को मिले बढ़ावा
Thu, 16 Jan 2020 06:18 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Thu, 16 Jan 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
फ्लैट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट के पेश होने से पहले हमेशा की तरह इस बार भी रियल एस्टेट सेक्टर को इससे उम्मीदें हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा इस सेक्टर में जान फूंकने के लिए उठाए गए कदमों के बाद भी अभी इसका नतीजा देखने को नहीं मिला है। सरकार ने पहले से पूरे नहीं हुए और सालों से लंबित पड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए 25 हजार करोड़ रुपये का फंड बनाने की घोषणा की थी।
लेकिन अभी भी रियल एस्टेट सेक्टर चाहता है कि आगामी बजट में केंद्र सरकार दूसरा घर खरीदने और अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा दें। सिग्नेचर सत्त्वा के चेयरमैन परवीन अग्रवाल ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि आने वाले बजट से हम उम्मीद करते हैं कि सरकार कुछ नहीं दिशा में काम करे, जैसे सिंगल विंडो क्लीयरेंस लाकर उसमें समय निर्धारित करे, बिल्डर के लिए नई टैक्स बेनिफिट योजनाएं लाए। घर खरीदारों के लिए टैक्स में कटौती की जाए। इसके अलावा रियल एस्टेट में अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए स्टैंप ड्यूटी में कटौती करें। वहीं सरकार की तरफ से 25000 हजार करोड़ के फंड एआईएफ के साथ- साथ अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए प्रोत्साहन प्लान भी लाए। और बुनियादी ढांचा के लिए अधिक से अधिक बजट निर्धारित करें।
विज्ञापन
अगर वर्तमान समय की बात करें तो सबसे बड़ी चुनौती लिक्विडिटी और डिमांड की है। जबकि रु 25,000 करोड़ का स्ट्रेस फंड / एआईएफ जो पहले घोषित किया गया था, वह लिक्विडिटी संकट से उभारने के लिए किया गया है। इस क्षेत्र के लिए एक बार ऋण पुनर्गठन की तत्काल आवश्यकता है।
जिससे डेवलपर्स को महत्वपूर्ण राहत प्रदान करेगा और प्रोजेक्टों को तेजी से पूरा करेगा। हम आशा करते हैं कि माननीय वित्त मंत्री आगामी बजट में उस उपाय की घोषणा करेंगी।दूसरी ओर, डिमांड को आगे बढ़ाने के लिए, सरकार को लोगों पर टैक्स के बोझ को कम करने के साथ, दूसरे घर की खरीद पर अतिरिक्त टैक्स की छूट पर विचार करना चाहिए। इससे डिमांड को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी और उपभोग को बढ़ावा मिलेगा जिससे जीडीपी में वृद्धि होगी। ”
विज्ञापन
विज्ञापन
लेकिन अभी भी रियल एस्टेट सेक्टर चाहता है कि आगामी बजट में केंद्र सरकार दूसरा घर खरीदने और अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा दें। सिग्नेचर सत्त्वा के चेयरमैन परवीन अग्रवाल ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि आने वाले बजट से हम उम्मीद करते हैं कि सरकार कुछ नहीं दिशा में काम करे, जैसे सिंगल विंडो क्लीयरेंस लाकर उसमें समय निर्धारित करे, बिल्डर के लिए नई टैक्स बेनिफिट योजनाएं लाए। घर खरीदारों के लिए टैक्स में कटौती की जाए। इसके अलावा रियल एस्टेट में अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए स्टैंप ड्यूटी में कटौती करें। वहीं सरकार की तरफ से 25000 हजार करोड़ के फंड एआईएफ के साथ- साथ अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए प्रोत्साहन प्लान भी लाए। और बुनियादी ढांचा के लिए अधिक से अधिक बजट निर्धारित करें।
विज्ञापन
फंड मिलने के बाद दिखेगी तेजी
वहीं गुलशन होम्स के निदेशक दीपक कपूर ने कहा कि आज मार्केट में देखा गया है कि फंड की वजह से प्रोजेक्ट रुके पड़े हैं। हाल ही में सरकार द्वारा स्ट्रेस फंड लेकर आई है, जो बजट की वजह से प्रोजेक्ट रुके हुए हैं, लेकिन अभी पूरी तरह से इस फंड का निर्धारण नहीं हो सका है। हम उम्मीद करते हैं कि जैसे ही इस फंड का मिलना शुरू हो जाएगा तो रियल स्टेट में काफी तेजी आएगी और बहुत जल्द ही घर खरीदारों को अपना घर मिल जाएगा।लिक्विडी और डिमांड की सबसे बड़ी चुनौती
एलारा टेक्नोलॉजीज के ध्रुव अगरवला जो प्रोप टाइगर डॉट कॉम, हाउसिंग डॉट कॉम और मकान डॉट कॉम के मालिक है ने कहा कि पिछले छह महीनों में, सरकार ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए हैं, जिनमें से कुछ विशेष रूप से भविष्य के रियल एस्टेट सेक्टर को पुनर्जीवित करने का प्रयास है। यह उपाय लंबे समय के लिए लाभकारी साबित होगा।अगर वर्तमान समय की बात करें तो सबसे बड़ी चुनौती लिक्विडिटी और डिमांड की है। जबकि रु 25,000 करोड़ का स्ट्रेस फंड / एआईएफ जो पहले घोषित किया गया था, वह लिक्विडिटी संकट से उभारने के लिए किया गया है। इस क्षेत्र के लिए एक बार ऋण पुनर्गठन की तत्काल आवश्यकता है।