फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   bengaluru tops the chart in indian cities for software companies, these cities also in que

सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए बंगलूरू बना नंबर एक शहर, एशिया की लिस्ट में चार भारतीय शहर शामिल

Thu, 20 Sep 2018 10:42 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
bengaluru tops the chart in indian cities for software companies, these cities also in que
It Companies

तकनीक से जुड़े कारोबारी संचालन की शुरुआत या विस्तार के लिए बंगलूरू एशिया में सबसे अच्छा शहर है। यह बात प्रोपर्टी कंसल्टेंट कोलियर्स इंटरनेशनल ने कही। कंसल्टेंट कंपनी ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट ‘टॉप लोकेशंस इन एशिया : टेक्नोलॉजी सेक्टर’ में एशिया के विकसित और उभरते बाजारों के 16 शहरों की पड़ताल की है। इसने सामाजिक-आर्थिक, प्रोपर्टी और मानवीय पहलू जैसे करीब 50 पैमाने पर इन शहरों को कसकर यह समझने की कोशिश की कि तकनीक हब के रूप में यह शहर कितने योग्य हैं।

विज्ञापन


16 शहरों में हैदराबाद को सातवां, मुंबई को 10वां और दिल्ली एनसीआर को 11वां रैंक मिला। कंसल्टेंट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एशिया में तकनीक कार्यों की शुरुआत या विस्तार करने के लिए बंगलूरू, सिंगापुर और शेंझेन सर्वोत्तम विकल्प है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में सिलिकॉन वैली के नाम से जाने जाने वाले बंगलूरू को तकनीक कार्यालय खोलने वालों के लिए एशिया में नंबर एक विकल्प के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन


बंगलूरू को सर्वाधिक पसंद किए जाने की मुख्य वजह इसकी सामाजिक आर्थिक ताकत है, जिसकी वजह से एशिया में इसकी विकास दर सबसे तेज रहने की उम्मीद है। इसकी औसत सालाना जीडीपी विकास दर 2022 तक 9.6 फीसदी का अनुमान है। इस शहर को व्यापक और गहरे अनुभव वाले प्रतिभा भंडार का भी स्वाभाविक लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलियर्स इंटरनेशनल इंडिया के प्रबंध निदेशक जो वर्गीज ने कहा कि बंगलूरू में जनसंख्या के लिहाज से देश में सर्वाधिक उच्च शिक्षण संस्थान हैं, जिनकी आईटी सेक्टर के लिए रोजगारपरकता 24 फीसदी है। तकनीक स्टार्टअप के लिए एक प्राकृतिक हब के तौर पर बंगलूरू में सर्वाधिक स्टार्टअप निवेश हुआ है, जो पिछले तीन साल में सालाना औसत चार अरब डॉलर है।

सर्वोत्तम कार्यालय परिसर में दूसरे स्थान पर

bengaluru tops the chart in indian cities for software companies, these cities also in que

वर्गीज ने कहा कि यदि ग्रेड ए कार्यालय परिसर की बात करें, तो एशिया में तोक्यो के बाद इसकी सर्वाधिक उपलब्धता बंगलूरू में है। इसके साथ ही कम नियोक्ता लागत होने और जीवनयापन खर्च के लिहाज से सबसे सस्ते 10 शहरों में शुमार होने से भी बंगलूरू की लोकप्रियता को लाभ मिलता है। बंगलूरू को 68 फीसदी अंक मिले। यह देश का सबसे बड़ा कार्यालय बाजार है, जहां ग्रेड ए कार्यालय परिसर की उपलब्धता 14.1 करोड़ वर्ग फुट है।

इस आधार पर बंगलूरू एशिया में तोक्यो के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहरी कार्यालय बाजार है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह से तकनीक कार्यों के लिए कार्यालय की खोज करने वालों के लिए बंगलूरू में काफी स्थान उपलब्ध हैं। हाल के वर्षों में भारत में कार्यालय परिसर की खपत में आईटी सेक्टर का योगदान 60-70 फीसदी रहा है। हालांकि अन्य सेक्टरों से मांग बढ़ने के करण यह अनुपात घट रहा है।

हैदराबाद में कर की दर कम

हैदराबाद को 59 अंकों के साथ सातवां रैंक मिला है। इस शहर मे विकास की संभावना भारत के अन्य शहरों जैसी ही है, लेकिन सामाजिक-आर्थिक पैमाने पर यह कुछ पीछे हे और प्रतिभा भंडार में इसकी बंगलूरू से सानी नहीं है। कर की दर और जीवनयापन का खर्च हालांकि हैदराबाद में कम है और मानवीय पैमाने पर यह देश के कई अन्य शहरों से बेहतर है।

सामाजिक-आर्थिक पैमाने पर भी बंगलूरू आगे

कोलियर्स ने कहा कि अधिक लंबे समय तक उच्च विकास दर की संभावना के कारण सामाजिक-आर्थिक पैमाने पर भी बंगलूरू आगे है। कार्यालय परिसर की भी बंगलूरू में काफी उपलब्धता है। इस शहर में कर्मचारी लागत कम होने और किराया कम होने से नियोक्ता लागत भी कम है। इसके साथ ही जीवनयापन का खर्च कम होने के कारण इसे मानवीय पैमाने पर भी इसे ऊंचा अंक मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed