फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   ats ventures into affordable housing segment, launches homecraft project in noida extension

अफोर्डेबल हाउसिंग सेक्टर में उतरी यह बड़ी रियल एस्टेट कंपनी, अब सस्ते में मिलेगा क्वालिटी का घर

Sat, 31 Mar 2018 04:18 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 31 Mar 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
ats ventures into affordable housing segment, launches homecraft project in noida extension
ats

अफोर्डेबल हाउसिंग सेक्टर में अब दिल्ली-एनसीआर की सबसे बड़ी लक्जरी रियल एस्टेट कंपनी में शुमार एटीएस ग्रुप भी उतर आई है। कंपनी ने मीडिल इनकम ग्रुप को ध्यान में रखते हुए अपना नया प्रोजेक्ट होमक्राफ्ट लॉन्च कर दिया है। 

विज्ञापन


5 साल में करेगी 2000 करोड़ का निवेश
एटीएस ग्रुप अगले पांच सालों में अपने इस प्रोजेक्ट में करीब 2 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। अभी तक एटीएस को लक्जरी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के लिए जाना जाता था, जहां पर फ्लैट की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये से शुरू होती थी, जिससे मीडिल इनकम ग्रुप के कस्टमर्स एटीएस का फ्लैट खरीदने का सोच भी नहीं पाते हैं। 
विज्ञापन


30 लाख में मिलेगा फ्लैट
एटीएस के चेयरमैन और एमडी गीतांबर आनंद ने कहा कि एटीएस के होमक्राफ्ट प्रोजेक्ट में फ्लैट की कीमत 30 लाख रुपये से शुरू होकर के 70 लाख रुपये के बीच होगी। कंपनी एनसीआर के बाद पूरे देश में भी इस तरह के प्रोजेक्ट को लॉन्च करेगी। वहीं घर खरीदने वाले बायर्स को जीएसटी में छूट का लाभ भी मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


PMAY के तहत मिलेगा लोन
होमक्राफ्ट में जो भी बायर्स घर बुक करेंगे, उनको पीएम आवास योजना के तहत लोन मिलेगा और ब्याज में भी छूट मिलेगी। आनंद ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत जो भी फ्लैट बनेगे, उनकी कंस्ट्रक्शन क्वालिटी काफी अच्छी होगी और तय डेडलाइन से पहले फ्लैट का पजेशन भी मिल जाएगा। फिलहाल कंपनी ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अपना प्रोजेक्ट शुरू किया है। कंपनी इस प्रोजेक्ट के तहत 6500 फ्लैट का निर्माण करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed