फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   amrapali, jaypee to give possession of flats in two years time

आम्रपाली दो साल में, जेपी नवंबर से हर माह 600 फ्लैट का देगा पजेशन

Fri, 01 Sep 2017 08:25 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Fri, 01 Sep 2017 08:25 AM IST
विज्ञापन
amrapali, jaypee to give possession of flats in two years time
demo pic
ग्रेटर नोएडा आए प्रदेश के तीन मंत्रियों के समूह ने आम्रपाली जेपी बिल्डर के खरीदारों को बड़ी राहत दी है। आम्रपाली बिल्डर दो साल में सभी को पजेशन देगा और जेपी बिल्डर नवंबर से हर माह 600 फ्लैटों पर पजेशन देगा। इस अवधि में दोनों ने पजेशन नहीं दिया तो बिल्डरों पर कार्रवाई होगी। पजेशन तक खरीदार को कोई भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन


पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदारों को बड़ी राहत, आम्रपाली-जेपी बिल्डर देंगे पजेशन
विज्ञापन


प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, सतीश महाना और राज्यमंत्री सुरेश राणा ने बुधवार को फ्लैट खरीदारों, बिल्डर और तीनों प्राधिकरणों के साथ बैठक के बाद बृहस्पतिवार को जीबीयू में प्रेसवार्ता की। सुरेश खन्ना ने बताया कि आम्रपाली व जेपी दो ऐसे बिल्डर हैं, जिनके सबसे ज्यादा फ्लैट खरीदार फंसे हुए हैं। दोनों ही बिल्डरों से बुधवार रात बात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद निष्कर्ष पर पहुंचे कि आम्रपाली दो साल में अपने खरीदारों को पजेशन दे देगा। उसके लिए को-डेवलपर की अनुमति दी गई है। को-डेवलपर की नियम शर्तें तय कर दी जाएंगी। फ्लैट खरीदार को अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

हालांकि, उन्होंने को-डेवलपर लाने की नियम-शर्तों का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब तक खरीदारों को पजेशन न मिल जाए तब तक बिल्डर खरीदारों से पैसा नहीं मांगेगा। रजिस्ट्री के समय ही बकाया भुगतान देना होगा।

इसी तरह जेपी बिल्डर से बातचीत के बाद यह निष्कर्ष निकला है कि नवंबर से हर माह 600 खरीदारों को पजेशन देगा। जेपी के किसी भी प्रोजेक्ट के फ्लैट खरीदार को भी रजिस्ट्री के समय ही बकाया पैसा देना होगा।

इस संबंध में जब पूछा गया कि क्या बैंकों से बात कर ली गई है तो उन्होंने कहा कि 14-15 सितंबर तक फिर वे आएंगे उससे पहले बैंकों से बात कर ली जाएगी। इस दौरान नोएडा के विधायक पंकज सिंह, जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ देबाशीष पांडा, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह व नोएडा प्राधिकरण के सीईओ अमित मोहन प्रसाद, डीएम बीएन सिंह, एसएसपी लव कुमार समेत तमाम अधिकारीगण मौजूद रहे।

यूनिटेक पर फैसला जल्द

amrapali, jaypee to give possession of flats in two years time
jaypee greens - फोटो : social media

बिल्डरों पर प्राधिकरण का करीब 30 हजार करोड़ रुपये बकाया है। प्राधिकरण जब तक अपना पैसा नहीं वसूल लेता तब तक रजिस्ट्री की अनुमति नहीं देता है तो क्या प्राधिकरण बिना पैसे लिए कंपलीशन सर्टिफिकेट की अनुमति देगा। इस पर उन्होंने रास्ता निकाल लेने की बात कही।

​नोएडा के सेक्टर-96, 97 व 98 स्थित यूनिटेक प्रोजेक्ट के खरीदारों को पजेशन दिलाने का मसला भी उठा। इस पर सुरेश खन्ना ने बताया कि बिल्डर ने पीएसपी में आवेदन किया है। प्रोजेक्ट की बची हुई जमीन को सरेंडर कराने का प्रस्ताव प्राधिकरण की तरफ से शासन को भेजा जाएगा। उस पर शीघ्र ही निर्णय लेंगे।

72 हजार फ्लैट खरीदारों को राहत 
आम्रपाली बिल्डर के नोएडा व ग्रेनो स्थित कई प्रोजेक्ट में करीब 40 हजार फ्लैट खरीदार हैं, जबकि जेपी बिल्डर के 32 हजार फ्लैट खरीदार हैं। इस फैसले से खरीदार ईएमआई भरने से बच जाएंगे। हालांकि, जो खरीदार 95 फीसदी तक पैसा दे चुके हैं उन्हें कुछ खास राहत नहीं मिलने वाली है, क्योंकि उनको अब पजेशन के समय ही 5 फीसदी भुगतान करना है। जिन्होंने 50-60 फीसदी तक भुगतान किया है, उन्हें राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed