फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   26 percent declines in unsold inventory in delhi ncr region

एनसीआर में 26 फीसदी घटी बिना बिके मकानों की संख्या: रिपोर्ट

Mon, 04 Nov 2019 06:57 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 04 Nov 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
26 percent declines in unsold inventory in delhi ncr region
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

रेरा लागू होने के बाद से पिछले दो वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बिना बिके मकानों की संख्या 26 फीसदी कम हुई है। एनारॉक और नरोडको की संयुक्त रिपोर्ट में बताया गया है कि यूपी के तीन शहरों नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पिछले दो साल में बिना बिकी आवासीय इकाइयों की संख्या एक चौथाई तक कम हो गई है। गुरुग्राम में इस दौरान इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन


पहले नेशनल रेरा कॉन्क्लेव में जारी रिपोर्ट के अनुसार, इन शहरों में सामूहिक तौर पर बिना बिकी आवासीय इकाइयों में 26 फीसदी की कमी आई है और ये 2017 की तीसरी तिमाही के 1,31,150 इकाई से कम होकर 2019 की तीसरी तिमाही में 97,270 इकाई पर आ गई।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा कमी ग्रेटर नोएडा में 27 फीसदी की रही है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में 24-24 फीसदी की गिरावट आई है। नोएडा में बिना बिके मकानों की संख्या घटकर 19,480 और गाजियाबाद में 29,440 हो गई। हालांकि, गुरुग्राम में बिना बिके मकानों का भंडार इस दौरान 7 फीसदी बढ़ गया और वहां कुल इकाइयों की संख्या  55,900 पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में 20 फीसदी बढ़े बिना बिके मकान 

रिपोर्ट में बताया गया है कि एक तरफ एनसीआर में शामिल यूपी के तीन शहरों ने बिना बिके मकानों की संख्या घटाने में सफलता पाई, तो दूसरी ओर दिल्ली में इसी दौरान इस तरह इकाइयां 20 फीसदी बढ़कर 12,960 पहुंच गई।


संपत्ति सलाहकार समूह एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद मुख्य रूप से डेवलपर्स के बिना बिके स्टॉक को कम करने में सफल रहे। डेवलपर्स ने चल रही परियोजनाओं को पूरा करने पर अधिक ध्यान दिया और नई परियोजनाओं पर रोक लगाई।

इधर, मकानों की बिक्री 9.5 फीसदी गिरी

साल की तीसरी तिमाही में देश के प्रमुख नौ शहरों में मकानों की बिक्री 9.5 फीसदी घट गई है। प्रॉपइक्विटी की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई-सितंबर में प्रमुख नौ शहरों में कुल 52,855 मकानों की बिक्री हो सकी। अर्थव्यवस्था में सुस्ती और नकदी संकट की वजह से मांग मेें कमी आई है।

रिपोर्ट में कहा गया कि उपभोक्ताओं में अभी प्रॉपर्टी बाजार को लेकर भरोसा पूरी तरह नहीं लौट सका है। ग्राहक रेडी टू मूव मकानों को खरीदने में दिलचस्पी दिखाने के साथ बेहतर ट्रैक रिकॉर्ड वाले डेवलपर्स के पास पैसे लगाने को तरजीह दे रहे हैं। तीसरी तिमाही में नई परियोजनाओं की लॉन्चिंग में भी 24 फीसदी की गिरावट आई, जबकि बिना बिके मकानों की संख्या 6,21,806 से घटकर 6,01,785 पर आ गई है। 

भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में कम वित्त पोषण और अनबिके भंडार के कारण लगातार चुनौतियां बनी हुई हैं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में सरकार द्वारा किए गए सुधारों और उपायों के बाद अब सकारात्मक परिणाम दिखना शुरू हो गया है। 
-प्रवीण जैन, उपाध्यक्ष, नरेडको

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed