{"_id":"5eb652bc96c32513976eb5b4","slug":"16-percent-landlords-waive-rent-for-up-to-2-mths-according-to-a-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 प्रतिशत मकान मालिकों ने माफ किया दो माह का किराया: सर्वे","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
16 प्रतिशत मकान मालिकों ने माफ किया दो माह का किराया: सर्वे
Sat, 09 May 2020 12:20 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 09 May 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी की वजह से 16 प्रतिशत मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का दो माह का किराया माफ कर दिया है। वहीं 41 प्रतिशत ने किरायेदारों को भुगतान के लिए और समय दिया है। एक सर्वे में यह तथ्य सामने आया है।
विज्ञापन
इस महामारी की वजह से बड़ी संख्या में लोगों के समक्ष वित्तीय संकट पैदा हो गया है। यह सर्वे इंफोएज इंडिया लिमिटेड की संपत्ति क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी 99 एकड़ डॉट कॉम ने किया है। सर्वे में 49,600 मकान मालिकों और ब्रोकरों की राय को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
किरायेदारों की मदद कर रहे मकान मालिक
पोर्टल ने एक बयान में कहा है कि इस संकट के समय ज्यादातर मकान मालिक किरायेदारों की मदद कर रहे हैं। 44 प्रतिशत ने किराये में बढ़ोतरी नहीं की है, 41 प्रतिशत ने किराया चुकाने के लिए और समय दिया है और 16 प्रतिशत ने दो महीने का किराया माफ कर दिया है। इस पोर्टल पर मालिकों और ब्रोकरों द्वारा 10 लाख से अधिक आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियां सूचीबद्ध हैं।
विज्ञापन
11 प्रतिशत के अनुसार आगे बढ़ेगा किराया
सर्वे के अनुसार, बाजार में सुस्ती के बावजूद 76 प्रतिशत संपत्ति मालिक अब भी अपनी संपत्ति को किराये पर देने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं 24 प्रतिशत ने फिलहाल किरायेदारों की तलाश बंद कर दी है। संपत्ति किराये पर देने के इच्छुक 54 प्रतिशत मालिकों का मानना है कि किराये में कमी आएगी। वहीं 11 प्रतिशत को लगता है कि आगे किराया बढ़ेगा।
संभावित खरीदार की तलाश जारी
मकान या संपत्ति बेचने को इच्छुक 80 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि वे संभावित खरीदार की तलाश जारी रखेंगे। वहीं 20 प्रतिशत ने कहा कि फिलहाल उन्होंने अपनी संपत्ति को बेचने का इरादा छोड़ दिया है।