फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property prices rise in 43 cities in Q4 of FY23: NHB

NHB-HPI: अपने घर का सपना पूरा करना हुआ और मुश्किल; देश के 43 शहरों में बढ़े घरों के भाव, गुरुग्राम सबसे महंगा

Wed, 30 Aug 2023 07:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 30 Aug 2023 07:20 PM IST
सार

NHB-HPI: देश के प्रमुख आठ आवासीय बाजारों में पहली तिमाही के दौरान दिल्ली में मकानों के दाम सबसे कम 0.8 फीसदी बढ़े हैं। अहमदाबाद में आवासीय संपत्तियों की कीमतें  9.1 फीसदी बढ़ी हैं। बंगलूरू में मकानों की कीमतों में 8.9 फीसदी, कोलकाता में 7.8 फीसदी और हैदराबाद में 6.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन
Property prices rise in 43 cities in Q4 of FY23: NHB
एनएचबी की रिपोर्ट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

देश के 43 शहरों में 2023-24 की पहली तिमाही में घरों की कीमतों में इजाफा हुआ है। हालांकि सात शहरों में इस दौरान रेजिडेंशियल यूनिट्स के भाव में नरमी भी आई है। राष्ट्रीय आवास बैंक (NHB) ने बुधवार को यह जानकारी साझा की है। बैंकों और आवास वित्त कंपनियों से जमा किए गए संपत्तियों के मूल्यांकन मूल्यों के आधार पर 50 शहरों के आवास मूल्य सूचकांक (HPI) में 2023-24 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 4.8 की वृद्धि दिखी। एक साल पहले यह आंकड़ा 7 फीसदी रहा था। इस दौरान गुरुग्राम में रिहायशी मकान सबसे ज्यादा महंगे हुए। यहां घरों की कीमतों में 20.1% फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। घरों की कीमतो में लुधियाना में सर्वाधिक 19.4 फीसदी की गिरावट आई। हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के नियामक ने कहा कि NHB हाउसिंग प्राइस इंडेक्स के मुताबिक, होम लोन की ब्याज दरें अब भी महामारी से पहले के स्तर से कम हैं।

विज्ञापन

दिल्ली में राहत, कीमतों हुआ सबसे कम इजाफाः आवास मूल्य सूचकांक

सूचकांक के मुताबिक, देश के प्रमुख आठ आवासीय बाजारों में पहली तिमाही के दौरान दिल्ली में मकानों के दाम सबसे कम 0.8 फीसदी बढ़े हैं। अहमदाबाद में आवासीय संपत्तियों की कीमतें  9.1 फीसदी बढ़ी हैं। बंगलूरू में मकानों की कीमतों में 8.9 फीसदी, कोलकाता में 7.8 फीसदी और हैदराबाद में 6.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पुणे में आवासीय संपत्तियों के दाम 6.1 फीसदी, मुंबई में 2.9 फीसदी और चेन्नई में 1.1 फीसदी बढ़ गए हैं।

विज्ञापन

तिमाही आधार पर चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा बढ़े दाम

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि में तिमाही आधार पर 50 शहरों में 36 में मकानों के दाम बढ़े हैं। चंडीगढ़ में आवासीय संपत्तियां सर्वाधिक 4.9 फीसदी महंगी हुई हैं। हालांकि, नवी मुंबई, लुधियाना, हावड़ा और भिवाड़ी में मकानों के दाम 2 फीसदी से ज्यादा घटे हैं। तिमाही आधार पर 50 शहरों के आवास मूल्य सूचकांक में 0.7 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। जनवरी-मार्च, 2023 तिमाही में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी रहा था। यह सूचकांक जून, 2021 से तिमाही आधार पर वृद्धि का रुझान दिखा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 में से 43 शहरों में बढ़े दाम

एनएचबी के आंकड़ों के अनुसार 50 शहरों में से 43 में घरों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि सात शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतों में नरमी आई। तिमाही आधार पर, 50 शहरों के इंडेक्स में पिछली तिमाही में 2.3 फीसदी की तुलना में इस तिमाही के दौरान 2.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed