फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Price of commercial LPG increased by Rs 250 per cylinder from today, Rs 346 in two months, know how much the price has gone up

एलपीजी महंगी : आज से 250 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़े व्यावसायिक रसोई गैस के दाम, दो माह में 346 की बढ़ोतरी

Fri, 01 Apr 2022 08:19 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 01 Apr 2022 08:19 AM IST
सार

बीते दो माह में 19 किलो के व्यावसायिक रसोई गैस के दाम 346 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गए हैं। इससे पहले एक मार्च को इनके दाम 105 रुपये बढ़ाए गए थे। फिर नौ रुपये घटाए गए। 

विज्ञापन
Price of commercial LPG increased by Rs 250 per cylinder from today, Rs 346 in two months,  know how much the price has gone up
LPG gas new - फोटो : i stock

विस्तार

देश में व्यावसायिक रसोई गैस के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। 1 अप्रैल से इसके 19 किलो के सिलेंडर 250 महंगे हो गए हैं। दिल्ली में अब ये 2253 रुपये में मिलेंगे। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 

विज्ञापन

बीते दो माह में 19 किलो के व्यावसायिक रसोई गैस के दाम 346 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गए हैं। इससे पहले एक मार्च को इनके दाम 105 रुपये बढ़ाए गए थे। फिर नौ रुपये घटाए गए। एक मार्च को 19 किलो का एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 2012  रुपये में मिलता था, जो 22 मार्च को 9 रुपये घटकर 2003 रु. का हो गया था, लेकिन आज से 250 रुपये की बढ़ोतरी के बाद यह 2253 रुपये का हो गया। वहीं कोलकाता में यह सिलेंडर 2351 रुपये में मिलेगा तो मुंबई में 2205 में और चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2406 रुपये में मिलेगा। दरों में यह कमी-बेशी राज्यों व स्थानीय करों के कारण रहेगी। 

विज्ञापन


पांच राज्यों के चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल व एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। 22 मार्च को सबसिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी 50 रुपये बढ़ाए गए थे। हालांकि अक्तूबर 2021 के बाद से घरेलू एलपीजी के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के चार महानगरों में अभी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर इन दामों पर मिल रहे हैं। दिल्ली में ये 949.50 रुपये, कोलकाता में 976 रुपये, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में 965.50 में मुहैया कराए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed