फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   PM Modi launched 59-minute loan scheme for the help of small industries

छोटे और मझोले उद्यमों के लिए पीएम मोदी का दिवाली तोहफा, 59 मिनट में मिलेगा एक करोड़ का ऋण

Sat, 03 Nov 2018 09:00 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Nov 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
PM Modi launched 59-minute loan scheme for the help of small industries
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में शुक्रवार को 59 मिनट ऋण योजना की घोषणा की है। उन्होंने देश में सबसे ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने वाले दूसरे सबसे बड़े क्षेत्र सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को दिवाली के मौके पर कई सुविधाओं का तोहफा दिया। इससे छोटे उद्योगों के विकास में सहायता मिलेगी। 59 मिनट ऋण योजना केंद्र की 'सपोर्ट एंड आउटरीच निशिएटिव' (एमएसएसईएस) के अंतर्गत शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 59 मिनट के पोर्टल लांचिंग के एलान के बाद कहा, 'मैंने आपके लिए 59 मिनट ऋण अनुमोदन पोर्टल का फैसला किया है। यानि महज 59 मिनट में एक करोड़ रुपये का लोन मिल जाएगा। इसने एमएसएमई व्यवसायियों को पहले से ही लाभ पहुंच रहा है।' मोदी सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों के लिए 12 बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। जिनका असर भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने कारोबार सुगमता रैंकिंग में भारत की उपलब्धि की तारीफ करते हुए उसे अविश्वसनीय भी बताया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने इन कदमों को ऐतिहासिक बताया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जीएसटी के तहत पंजीकृत एमएसएमई इकाइयां अब नई पोर्टल सुविधा के माध्यम से सिर्फ 59 मिनट में एक करोड़ रुपये तक का ऋण हासिल कर सकती हैं। पोर्टल का वेब एड्रेस https://www.psbloansin59minutes.com/home है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जीएसटी के तहत पंजीकृत एमएसएमई इकाइयों को एक करोड़ रूपये की सीमा के भीतर अतिरिक्त कर्ज पर ब्याज दर में 2 प्रतिशत की ब्याज सहायता दिए जाने की भी घोषणा की। इस क्षेत्र के निर्यातकों के लिए प्रधानमंत्री ने निर्यात से पहले और बाद की जरुरत के लिये मिलने वाले कर्ज पर ब्याज सहायता को तीन प्रतिशत से बढ़ाकर पांच प्रतिशत करने की भी घोषणा की।

इस क्षेत्र की इकाइयों को इंस्पेक्टर राज से मुक्ति दिलाने के लिये प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि इंस्पेटक्टर किस फैक्ट्री में निरीक्षण के लिए जाएगा, यह कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से तय होगा। इसके साथ ही जांच करने वाले अधिकारी को 48 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर डालनी होगी।


अब कोई इंस्पेक्टर (निरीक्षक) ऐसे ही कहीं नहीं जा सकेगा। उसे फैक्टरी में जाने का कारण बताना होगा। उन्होंने कहा कि ये फैसले एमएसएमई क्षेत्र और इसमें काम करने वाले उद्यमियों तथा कर्मचारियों की दीपावली को खुशियों से भर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed