फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   PM Modi decides to bring India to top 50 countries

पीएम मोदी ने तय किया भारत को शीर्ष 50 देशों में पहुंचाने का लक्ष्य

Tue, 20 Nov 2018 07:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Nov 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
PM Modi decides to bring India to top 50 countries

भारत को कारोबार सुगमता रैंकिंग में शीर्ष 50 देशों में स्थान दिलाने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को औद्योगिक संगठनों, शीर्ष उद्योगपतियों और नीति निर्माताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने इस रैंकिंग में भारत को शीर्ष 50 देशों में शामिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया। साथ ही कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना कर उसे करीब 50 खरब डॉलर तक पहुंचाने का प्रयास जारी है। प्रधानमंत्री ने जिला स्तर पर कारोबारी सुगमता में सुधार पर जोर देते हुए कहा कि जिलास्तर पर सुधार का देश की रैंकिंग पर भी असर पड़ेगा।

विज्ञापन


पॉलिसी पैरालिसिस को स्थिति खत्म

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले पॉलिसी पैरालिसिस को स्थिति थी, जो अब खत्म हो गई है। उनकी सरकार ने नीति आधारित शासन दी है। इसी कारण कारोबारी सुगमता रैंकिंग में भारत 2014 के 142वें स्थान के मुकाबले 53 पायदान के सुधार के साथ इस साल 77वें स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में किसी और देश ने 53 पायदान का सुधार नहीं किया है। दो साल पहले प्रधानमंत्री ने कारोबारी सुगमता रैंकिंग में भारत को शीर्ष 50 देशों में स्थान दिलाने का लक्ष्य तय किया था।
विज्ञापन


हिस्सेदारों ने दिए कई सुझाव

बैठक में शामिल एसोचैम के सेक्रेट्री जनरल उदय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ भारत को इस रैंकिंग में शीर्ष 50 देशों में स्थान दिलाने पर चर्चा हुई। साथ ही एसोचैम सहित अन्य हिस्सेदारों ने भूमि अधिग्रहण की समस्या और इंसॉल्वेंसी एंड बैकरप्सी कोड के तहत अधिक कामर्शियल कोर्ट बनाए जाने सहित कई अहम सुझाव दिए। प्रधानमंत्री ने भी इन सुझावों पर विचार कर तत्काल कदम उठाकर लक्ष्य तक पहुंचने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकारों से होगी चर्चा

बैठक के बाद अब माना जा रहा है कि वित्त और वाणिज्य मंत्रालय इन सुझावों पर अब राज्य सरकारों से चर्चा करेगा। इस काम में नीति आयोग केंद्र और राज्यों के बीच सेतु का काम करेगा। इसके अलावा आगामी बजट तक तैयारी पूरी कर घोषणाएं की जाएंगी। 

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में उदय कोटक, आनंद महिंद्रा, अनिल अग्रवाल, राकेश भारती मित्तल, विजय शेखर शर्मा, बालकृष्ण और गोयनका जैसे बड़े उद्योगतियों के साथ एसोचैम, सीआईआई और फिक्की जैसे औद्योगिक संगठनों  के प्रतिनिधि मौजूद थे। इसके अलावा वित्त मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय और नीति आयोग के अधिकारियों के साथ अन्य लोग मौजूद थे। 


इज ऑफ लिविंग पर पीएम ने मांगे सुझाव

मोदी ने कहा कि डिजिटल तकनीक से मानवीय हस्तक्षेप की भूमिका काफी कम हुई है। इज ऑफ लिविंग का लाभ देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए हमें आपके सुझावों की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed