{"_id":"5f786543887c8d2b7378c012","slug":"piyush-goyal-says-subsidy-is-not-required-but-quality-is-needed-for-1000-billion-dollar-export","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्सिडी नहीं, 1,000 अरब डॉलर के निर्यात के लिए गुणवत्ता की जरूरत: पियूष गोयल","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
सब्सिडी नहीं, 1,000 अरब डॉलर के निर्यात के लिए गुणवत्ता की जरूरत: पियूष गोयल
Sat, 03 Oct 2020 05:19 PM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 03 Oct 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
पीयूष गोयल(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को सब्सिडी को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी से निर्यात नहीं बढ़ेगा लेकिन गुणवत्ता, प्रौद्योगिकी और उत्पादन के स्तर से भारत 1,000 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को जरूर हासिल कर सकता है। गोयल ने चुनिंदा क्षेत्रों में निर्यात की दृष्टि से आने वाली अड़चनों को दूर करने की रणनीति पर एक वेबिनार को संबोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निर्यातक और उद्योग जब साथ मिलकर काम करेंगे, तभी हम 1,000 अरब डॉलर के निर्यात के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर पाएंगे लेकिन इसके लिए हमें योग्य उत्पादों पर ध्यान देना होगा। सब्सिडी के जरिये हम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकते। इसको लेकर मैं पूरी तरह स्पष्ट हूं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कम से कम पिछले छह साल तक पद पर रहने के दौरान मैंने देखा है कि भारत की समस्याओं का समाधान सब्सिडी नहीं है। मुझे लगता है कि गुणवत्ता, प्रौद्योगिकी, वृद्धि, स्तर और कई बार लघु अवधि में कुछ समर्थन के जरिये आप निर्यात बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
गोयल ने कहा कि हम भारत से 1,000 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य क्यों नहीं रख सकते। मुझे इसकी कोई वजह नजर रहीं आती।