फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   petrol diesel prices hike again on saturday

तेल की कीमतों में आज फिर बढ़ोतरी, दिल्ली में पहली बार 80 के पार पेट्रोल

Sat, 08 Sep 2018 08:40 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
petrol diesel prices hike again on saturday
Oil prices - फोटो : ANI

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा लगातार जारी है। शनिवार को भी तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 80.38 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 72.51 रुपये प्रति लीटर है। यह पहली बार है कि दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80 रुपये के पार पहुंची है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 87.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 76.98 रुपये प्रति लीटर है। 

विज्ञापन


क्यों बढ़ रहे हैं तेल के दाम?

विशेषज्ञों की मानें तो देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी और इजाफा होगा। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे रुपये का गिरना एक बड़ा कारण है। चूंकि रुपये में लगातार गिरावट आ रही है, इसकी वजह से तेल कंपनियां भी लगातार कीमतों में बदलाव कर रही है। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि तेल कंपनियों को कीमतों का भुगतान डॉलर में करना पड़ता है, जिसकी वजह से उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों में इजाफा करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी कहना है कि देश में चल रही ईंधन की कीमतों में वृद्धि का कारण मुख्य रूप से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया में गिरावट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का भारत बंद

बता दें कि कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ 10 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। इसमें कांग्रेस को कई राजनीतिक पार्टियों का समर्थन भी प्राप्त है। हालांकि पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस ने इस भारत बंद को लेकर कांग्रेस को अपना समर्थन देने से इनकार कर दिया है।

पार्टी महासचिव पार्था चटर्जी का कहना है कि इसके बजाय तृणमूल कांग्रेस उस दिन पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और रुपये के गिरते मूल्य के विरोध में समूचे राज्य में प्रदर्शन करेगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed