{"_id":"5bbc111c867a55283d28ac3e","slug":"petrol-diesel-prices-hike-again-on-9-october-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए दिल्ली-मुंबई सहित 4 महानगरों में क्या हैं कीमतें","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए दिल्ली-मुंबई सहित 4 महानगरों में क्या हैं कीमतें
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Oct 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
Oil prices hike
तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 23 पैसे और डीजल की कीमतों में 29 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब राजधानी में पेट्रोल की कीमत 82.26 रुपये और डीजल की कीमत 74.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
विज्ञापन
वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 23 पैसे और 31 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। यहां पेट्रोल की कीमत अब 87.73 रुपये और डीजल की कीमत 77.68 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 84.09 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल के दाम 75.96 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई में भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़कर 85.50 रुपये और 78.35 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 4 अक्टूबर को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी, लेकिन अब एक बार फिर तेल के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। दरअसल, हर रोज तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी।
शनिवार को वित्त मंत्री जेटली ने भी तेल की बढ़ती कीमतों के पीछे मौजूद अंतरराष्ट्रीय कारणों का जिक्र करते हुए कहा था कि तेल उत्पादक देशों ने अपने उत्पादन को सीमित कर दिया है और इसलिए मांग और आपूर्ति (डिमांड एवं सप्लाई) में अंतर पैदा हो गया है, जिससे तेल के दाम बढ़ रहे हैं।
Petrol and diesel prices in #Delhi are Rs 82.26 per litre (increase by Rs 0.23) and Rs 74.11 (increase by Rs 0.29) respectively. Petrol and diesel prices in #Mumbai are Rs 87.73 per litre (increase by Rs 0.23) and Rs 77.68 per litre (increase by Rs 0.31) respectively. pic.twitter.com/YLSGyeNVEp
— ANI (@ANI) October 9, 2018