फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Petrol diesel prices hike again on 14 october 2018

पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज फिर बढ़ीं, जानिए अब कितने हो गए दाम

Sun, 14 Oct 2018 07:48 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Oct 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
Petrol diesel prices hike again on 14 october 2018
Oil prices hike

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को एक बार फिर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 6 पैसे का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल के दाम 19 पैसे बढ़े हैं। अब राजधानी में पेट्रोल की कीमत 82.72 रुपये और डीजल की कीमत 75.38 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

विज्ञापन


वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। यहां भी पेट्रोल की कीमतों में 6 पैसे और डीजल की कीमतों में 20 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब मुंबई में पेट्रोल की कीमत 88.18 रुपये और डीजल की कीमत 79.02 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 
विज्ञापन


वैसे तो पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में हर रोज कुछ न कुछ बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन खास बात ये है कि केंद्र सरकार ने जब से तेल की कीमतें घटाई हैं, तब से पेट्रोल की कीमतों में कम और डीजल की कीमतों में ज्यादा इजाफा देखने को मिल रहा है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 18 पैसे और 29 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे, जबकि मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में क्रमश: 18 पैसे और 31 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। 

बता दें कि 4 अक्तूबर को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। इसके साथ ही कई राज्यों ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये की कटौती की थी। लेकिन तेल की कीमतें घटाने के एक दिन बाद ही फिर से दाम बढ़ने शुरू हो गए, जो लगातार जारी है। 

अब सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर घटाई गई कीमतों का असर भी खत्म होता जा रहा है। 4 अक्तूबर को जब सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी, तब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 84 रुपये प्रति लीटर थी, जो घटने के बाद 5 अक्तूबर को 81.50 रुपये प्रति लीटर बिका था। 

वहीं, 4 अक्तूबर को दिल्ली में डीजल की कीमत 75.45 रुपये प्रति लीटर थी, जो 2.50 रुपये घटने के बाद 72.95 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। लेकिन अब पेट्रोल-डीजल का दाम एक बार फिर उसी के करीब पहुंच चुका है, जहां से सरकार ने घटाई थी। 



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed