फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Petrol diesel prices decrease in delhi and mumbai on 18 october 2018

14 दिनों तक बढ़ोतरी के बाद घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अब क्या है कीमत

Thu, 18 Oct 2018 08:27 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Oct 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
Petrol diesel prices decrease in delhi and mumbai on 18 october 2018
Oil prices - फोटो : ANI

तेल की कीमतों में 14 दिनों से लगातार हो रही बढ़ोतरी से आज लोगों को थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 21 पैसे और 11 पैसे की कटौती हुई है। अब राजधानी में पेट्रोल के दाम 82.62 रुपये और डीजल के दाम 75.58 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। 

विज्ञापन


वहीं, मुंबई में भी आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 21 पैसे और 11 पैसे प्रति लीटर की ही कमी हुई है। वहां अब पेट्रोल की कीमत 88.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 79.24 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने 4 अक्तूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए थे, लेकिन उसके बाद से तेल के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी थी। लेकिन अब एक बार फिर तेल के दाम थोड़े कम हुए हैं। हालांकि बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 11 पैसे और 23 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 82.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.69 रुपये प्रति लीटर बिका था। 

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतें 2.50 रुपये घटाने के बाद कई राज्यों ने भी अपना वैट 2.50 रुपये घटा दिया था, जिससे तेल के दामों में सीधे 5 रुपये की कमी हुई थी। हालांकि दिल्ली समेत कई राज्यों ने अपना वैट अब तक नहीं घटाया है, जिससे यहां रहने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करने पड़ रहा है। 

दिल्ली में रहने वाले लोगों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तेल की कीमतें घटाने का अनुरोध किया है। लोगों का कहना है, 'हमारे पास तेल की बढ़ी हुई कीमतें सहन करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। दिल्ली सरकार से अपील है कि वह तेल की कीमतों पर लगे टैक्स को घटाए।' 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed