फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Petrol diesel prices decrease again on 19 october 2018

आज फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अब कितनी हो गई कीमत

Fri, 19 Oct 2018 08:11 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Oct 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
Petrol diesel prices decrease again on 19 october 2018
Oil prices - फोटो : ANI

पेट्रोल-डीजल के दामों में 14 दिनों तक लगातार बढ़ोतरी के बाद अब कीमतें घटने लगी हैं। दिल्ली में आज फिर पेट्रोल की कीमतों में 24 पैसे और डीजल के दामों में 10 पैसे की कटौती हुई है। अब राजधानी में पेट्रोल की कीमत 82.38 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 75.48 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

विज्ञापन


वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 24 पैसे और 11 पैसे की कटौती हुई है। अब यहां पेट्रोल की कीमत 87.84 रुपये और डीजल की कीमत 79.13 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हुई थी। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 21 पैसे और डीजल की कीमतों में 11 पैसे की कटौती हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने 4 अक्तूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए थे, लेकिन उसके बाद से तेल के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी थी। लेकिन अब तेल के दाम घटने शुरू हो गए हैं। 

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतें 2.50 रुपये घटाने के बाद कई राज्यों ने भी अपना वैट 2.50 रुपये घटा दिया था, जिससे तेल के दामों में सीधे 5 रुपये की कमी हुई थी। हालांकि दिल्ली समेत कई राज्यों ने अपना वैट अब तक नहीं घटाया है, जिससे यहां रहने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करने पड़ रहा है। 



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed