फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   zero balance account holders to get several new facilities free of cost from september one

एक सितंबर से जीरो बैलेंस खाते में मिलेंगी कई नई सुविधाएं

Tue, 06 Aug 2019 04:31 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 06 Aug 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
zero balance account holders to get several new facilities free of cost from september one

देशभर में करोड़ों जीरो बैलेंस खाताधारकों (जनधन खाताधारकों) को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक सितंबर से कई नई सुविधाएं देने की घोषणा की है। आरबीआई ने बेसिक बचत खाताधारकों के लिए एक नई एडवायजरी जारी की है, जिसे अब को-ऑपरेटिव बैंकों को भी पालन करना पड़ेगा। यह खाता किसी भी बैंक में खोला जा सकता है। 

विज्ञापन

नहीं देना पड़ेगा शुल्क

आरबीआई ने कहा है कि नई सुविधाओं को लेने के लिए जीरो बैलेंस खाताधारकों को किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। जीरो बैलेंस खाता वो लोग खुलवा सकते हैं, जो अपने खाते में किसी तरह का मिनिमम बैलेंस नहीं रखना चाहते हैं और हर महीने वो चार से भी कम ट्रांजेक्शन करते हैं। 

विज्ञापन

यह मिलेंगी नई सुविधाएं

  • एडवायजरी नोट के मुताबिक जीरो बैलेंस खाताधारक अब बैंक की शाखा के अलावा एटीएम और कैश डिपॉजिट मशीन में अपना पैसा जमा कर सकेंगे। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • खाताधारकों के खाते में पैसा फंड ट्रांसफर या फिर यूपीआई की मदद से भी जमा हो सकेगा। यह महीने में कितनी भी बार किया जा सकेगा। 
  • वहीं लोग महीने में एटीएम सहित चार बार पैसा निकाल सकेंगे। 
  • ऐसे खाताधारकों को एटीएम सह डेबिट कार्ड भी मिलेगा। 
  • बैंक ऐसे ग्राहकों को चेक बुक भी जारी कर सकते हैं। 
  • बैंक किसी भी ग्राहक को चेक बुक सुविधा लेने पर उसके खाते को बचत खाते में नहीं बदल सकते हैं। 

आरबीआई ने सभी बैंकों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि नियमों में छूट का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करना होगा। अभी तक इन खाताधारकों के चेकबुक जैसी अतिरिक्त सुविधा लेने पर बेसिक बचत खाता सामान्य खाते में बदल जाता है और उपभोक्ता को मिनिमम बैलेंस रखने के साथ अन्य तरह के चार्ज का भुगतान करना पड़ता है।

आरबीआई ने बैंकों को जारी निर्देश में स्पष्ट कहा है कि इन खाताधारकों को अब कुछ निश्चित सुविधाएं पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध करानी होगी। इसके अलावा बैंक अब बिना कोई शुल्क लिए खाताधारक को चेकबुक उपलब्ध करा सकते हैं और उन्हें मिनिमम बैलेंस रखने की बाध्यता भी नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed