फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   will get 2 percent tax relief in gst if payment is done by digital channels

डिजिटल पेमेंट करने पर टैक्स में मिलेगी 2 फीसदी की छूट, जीएसटी काउंसिल लेगी फैसला

Wed, 22 Nov 2017 12:00 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Nov 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
will get 2 percent tax relief in gst if payment is done by digital channels

कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार इस पर 2 फीसदी छूट देने का विचार कर रही है। इसके लिए दिसंबर में होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में फैसला लिया जाएगा। यह छूट केवल कुल बिल पर उन्हीं लोगों को मिलेगी जो बिल का भुगतान करने के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और ई-वॉलेट का इस्तेमाल करेंगे। 

विज्ञापन


जीएसटी में मिलेगी छूट
हालांकि ये छूट लोगों को उनके जीएसटी पर मिलेगी। इसमें एक फीसदी छूट सीजीएसटी पर और एक फीसदी छूट एसजीएसटी पर मिलेगी। बिजनेस स्टैण्डर्ड के मुताबिक, वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इससे टैक्स की चोरी कम होगी। इसमें कुल बिल पर अधिकतम 100 रुपये की छूट मिलेगी। 
विज्ञापन


पढ़ें- रसोई गैस की ऑनलाइन बुकिंग पर मिलेगी छूट, कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने उठाया कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर लगेगा इतना टैक्स
इस हिसाब से 5 फीसदी स्लैब में आने वाली वस्तुओं पर 3 फीसदी, 12 फीसदी स्लैब वाली वस्तुओं पर 10 फीसदी, 18 फीसदी स्लैब वाली वस्तुओं पर 16 फीसदी और 28 फीसदी स्लैब में आने वाली वस्तुओं पर केवल 26 फीसदी जीएसटी लगेगा। 

पेश की जाएंगी दो कीमतें
उपभोक्ताओं को दो कीमतों की पेशकश की जाएगी। इनमें से एक में नकद भुगतान के साथ खरीदारी करने पर सामान्य जीएसटी दर लगेगा जबकि डिजिटल भुगतान पर जीएसटी में 2 फीसदी की छूट मिलेगी।

इस छूट का मतलब यह है कि सरकार को राजस्व की चिंता छोडऩी पड़ेगी लेकिन उसे उम्मीद है कि अनुपालन दर में सुधार और मांग में सुधार से इसकी भरपाई हो जाएगी।जीएसटी परिषद की 10 नवंबर को गुवाहाटी में हुई पिछली बैठक के एजेंडे में भी यह प्रस्ताव शामिल था लेकिन इस पर चर्चा नहीं हो सकी। 

कारोबारियों को भी होगा फायदा

will get 2 percent tax relief in gst if payment is done by digital channels
कैशलेस पेमेंट

सरकार उन कारोबारियों को भी फायदा देंगें जो जीएसटी नेटवर्क से जु़ड़े हुए हैं। अगर कोई कारोबारी अपना टैक्स भी ऑनलाइन भरता है, तो उसको भी टैक्स में छूट देने के साथ-साथ कैशबैक या फिर अलग से इनाम दिया जा सकता है।  

कार्ड स्वाइप करने पर मिल सकती है छूट
अभी अगर कोई व्यक्ति अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए स्वाइप मशीन के जरिए पेमेंट करता है, तो बैंक दुकानदार से कुल अमाउंट का 1 फीसदी चार्ज लेता है। इस वजह से दुकानदार 200 रुपये तक का छोटा पेमेंट कार्ड से नहीं लेते हैं। बड़ा पेमेंट क्रेडिट कार्ड से स्वाइप कराने पर 1 फीसदी चार्ज लेते हैं। 

122 फीसदी से बढ़ा डिजिटल लेनदेन
नोटबंदी ने भारत को डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में अन्य देशों के मुकाबले तीन वर्ष आगे पहुंचा दिया है। बाजार में चल रहे विभिन्न प्रकार के प्रीपेड उपकरण जैसे मोबाइल वॉलेट, पीपीआई कार्ड, पेपर वाउचर और मोबाइल बैंकिंग में भी एक साल पहले के मुकाबले 122 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

डिजिटल भुगतान बना रीढ़ की हड्डी
उल्लेखनीय है कि भारत की उभरती डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए वित्तीय सेवाओं की डिजिटल डिलीवरी और डिजिटल भुगतान रीढ़ की हड्डी है। देश के टोल प्लाजा, बस, रेलगाड़ी, सिनेमा टिकट आदि की खरीदारी, ई-कामर्स साइट से ऑनलाइन खरीदारी, पेट्रोल पंप, रेस्तरां आदि में करीब 15 करोड़ भारतीय नियमित रूप से डिजिटल साधनों से भुगतान कर रहे हैं।

इस समय करीब एक करोड़ कारोबारी भी डिजिटल भुगतान स्वीकारने में सक्षम हैं। मान लिया जाए कि यदि हर डिजिटल भुगतान करने वाला यदि हर महीने करीब तीन हजार रुपये भी इस तरीके से खर्च करता है तो हम रोजाना लगभग एक करोड़ लेन देन डिजिटल तरीके से करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed