फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   RBI LTV announcement interest rates on home loans above 30 lakh rupees may drop

घर खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, 30 लाख से ज्यादा के होम लोन पर घट सकती हैं ब्याज दरें

Sat, 10 Oct 2020 02:38 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 10 Oct 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
RBI LTV announcement interest rates on home loans above 30 lakh rupees may drop
होम लोन - फोटो : pixabay

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आवास क्षेत्र के महत्व को देखते हुए व्यक्तिगत आवास ऋण (पर्सनल होम लोन) पर बैंकों के जोखिम संबंधी प्रावधानों में ढील देने का फैसला किया है। इससे बैंकों को पूंजी का प्रावधान कम करना होगा और वे अधिक आवास ऋण देने के लिए प्रोत्साहित होंगे। साथ ही 30 लाख रुपये से अधिक के होम लोन पर ब्याज दरें सस्ती हो सकती हैं।

विज्ञापन


75 लाख रुपये से अधिक के होम लोन में सबसे बड़ी कमी की उम्मीद है। बैंक अब बड़े ऋणों को बढ़ाने के इच्छुक होंगे, क्योंकि छोटे आकार के ऋणों की तुलना में बड़े लोन की सेवा देने की लागत कम होगी। मौजूदा समय में होम लोन की दरें ऋण के आकार से जुड़ी हुई हैं। 30 लाख रुपये तक के लोन की दरें सबसे कम हैं और लोन के आकार के अनुरूप दरें बढ़ती हैं।
विज्ञापन


             

विज्ञापन
विज्ञापन




विभिन्न बैंकों में इतनी है ब्याज दर
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 30 लाख रुपये तक के लोन पर सात फीसदी और 30 लाख रुपये से 75 लाख रुपये के लोन पर 7.25 फीसदी शुल्क वसूलता है। वहीं 75 लाख रुपये से अधिक के लोन पर ब्याज दर 7.35 फीसदी है। इसी तरह, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की लोन की तीन स्लैब में दरें 7.15 फीसदी, 7.25 फीसदी और 7.30 फीसदी से 7.40 फीसदी हैं। एचडीएफसी लिमिटेड की बात करें, तो यह बैंक 30 लाख रुपये तक के लोन पर 6.95 फीसदी शुल्क वसूलता है और उससे ज्यादा के कर्ज पर 7.05 फीसदी। अधिकांश उधारदाता महिला कर्जधारकों से पांच आधार अंक कम शुल्क लेते हैं।

पूंजीगत आवश्यकताओं से होती है दरों में वृद्धि
दरों में वृद्धि पूंजीगत आवश्यकताओं के कारण होती है, जो ऋण के आकार के साथ बढ़ती हैं। वर्तमान में, बैंक को 30 लाख रुपये तक के होम लोन के लिए निर्धारित पूंजी का केवल 35 फीसदी पूंजी को बनाए रखना होता है। वहीं 30 लाख रुपये से 75 लाख रुपये तक के होम लोन पर बैंकों को 50 फीसदी पूंजी को बनाए रखना होता है और 75 लाख से अधिक के कर्ज के लिए यह सीमा 75 फीसदी है।

रिजर्व बैंक ने सरल किए सरल किए जोखिम पूंजी प्रावधान
रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की द्वैमासिक समीक्षा बैठक की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च 2022 तक मंजूर किए जाने वाले सभी आवास ऋणों के लिए अब केवल कर्ज की राशि और आवासीय संपत्ति के मूल्य के अनुपात एलटीवी (लोन-टू-वैल्यू) की कसौटी ही लागू होगी। इसके पहले बैंकों को बड़े लोन के लिए ज्यादा पूंजी अलग रखनी होती थी।


आरबीआई ने कहा है कि अब आवासीय संपत्ति मूल्य के 80 फीसदी तक के कर्ज पर बैंकों के लिए 35 फीसदी जोखिम भारांक के आधार पर पूंजी का प्रावधान रखना होगा। इसी तरह 90 फीसदी तक के कर्ज के लिए जोखिम मानक 50 फीसदी भारांक के अनुसार पूंजी रखनी होगी। 

अभी तक बैंकों के लिए कर्ज की राशि और एलटीवी दोनों के आधार पर अलग-अलग जोखिम भारांक के अनुसार प्रावधान करना होता था। आरबीआई ने कहा कि जोखिम भारांक की कसौटी को तर्कसंगत बनाने से 'बैंक व्यक्तिगत आवास कर्ज देने को प्रोत्साहित होंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed