फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   npci to ban fund transfer through upi from same registered mobile number

अपने खातों में नहीं कर पाएंगे यूपीआई से कैश ट्रांसफर, 1 अगस्त से लगेगी रोक

Mon, 23 Jul 2018 05:51 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
npci to ban fund transfer through upi from same registered mobile number
mobile

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने एक ही मोबाइल नंबर से लिंक बैंक खातों के बीच यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन पर रोक लगाने का फैसला किया है। कैशबैक पाने के लिए लोगों द्वारा व्यापक पैमाने पर ऐसा करने पर रोक लगाने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। एनपीसीआई ने बैकों को सर्कुलर जारी कर यह व्यवस्था एक अगस्त से लागू करने को कहा है। 

विज्ञापन


एनपीसीआई ने बैंकों को ऐसे यूपीआई लेनदेन पर रोक लगाने के लिए कहा है, जिसमें भेजने वाले और स्वीकार करने वाला एक व्यक्ति या खातों का मालिक एक ही व्यक्ति हो। ऐसे लेनदेन कैशबैक पाने की नीयत से किए जाते हैं।
विज्ञापन


एक ही नंबर से लिंक खातों में ज्यादा ट्रांसफर

निगम ने सर्कुलर में कहा है कि जब यूपीआई के जरिये होने वाले ऐसे लेनदेन का विश्लेषण किया गया, तो पाया गया कि अधिकतर लेनदेन में डेबिट-क्रेडिट खाते से लिंक मोबाइल नंबर एक ही हैं। ग्राहक अपने एक खाते से दूसरे खाते में पैसे भेजते हैं। इस तरह का लेनदेन सिर्फ यूपीआई में चल रहे कैशबैक को पाने के लिए है और इनका कोई निहितार्थ नहीं है। ऐसे लेनदेन तंत्र पर बेवजह के बोझ के सिवा कुछ भी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अगस्त से लग जाएगी रोक 
निगम के मुताबिक लेनदेन मूलत: तीन तरह के होते हैं। इसमें एक ही यूपीआई खाते के बीच लेनदेन, यूपीआई आईडी मालिक द्वारा अपने बैंक खातों के बीच लेनदेन और दूसरी यूपीआई आईडी के जरिये लेनदेन, लेकिन इसमें भी बैंक खाता एक ही रहता है।

ऐसे लेनदेन से यूपीआई पर कैशबैक का आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जबकि प्रोत्साहन राशि सिर्फ लोगों को डिजिटल लेनदन की ओर से आकर्षित करने के लिए थी। बैंकों ने एनपीसीआई के सर्कुलर पर काम करना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि एक अगस्त से ऐसे लेनदेन पर पूरी तरह रोक लग जाएगी।  


गौरतलब है कि यूपीआई एक भुगतान तंत्र है, जिसे एनपीसीआई ने विकसित किया है। यूपीआई आईएनपीएस के जरिये काम करता है और इससे एक बैंक से दूसरे बैंक तक स्मार्टफोन से ही पैसों को स्थानांतरित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed