फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Loan Guarantee Scheme government covered 27 other areas under the ambit of the scheme

कर्ज गारंटी योजना के दायरे में सरकार ने 27 अन्य क्षेत्रों को किया शामिल

Fri, 27 Nov 2020 12:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 27 Nov 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Loan Guarantee Scheme government covered 27 other areas under the ambit of the scheme
रुपये - फोटो : pixabay

सरकार ने आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) का दायरा बढ़ाकर उसमें स्वास्थ्य और 26 अन्य क्षेत्रों को शामिल किया है। इन क्षेत्रों की पहचान कामत समिति ने की थी। नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड (एनसीजीटीसी) ने ईसीएलजीएस 2.0 योजना के क्रियान्वयन के लिए परिचालन दिशानिर्देश जारी किया है। सरकार ने इस महीने की शुरुआत में 2.65 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत 3.0 पैकेज के तहत योजना की घोषणा की थी। 

विज्ञापन


पांच साल होगी कर्ज की मियाद
बयान के अनुसार, 'ईसीएलजीएस 2 के तहत जिन इकाइयों के ऊपर 29 फरवरी 2020 की स्थिति के अनुसार, एक महीने या उससे कम समय के दौरान बकाया 50 करोड़ रुपये से अधिक और 500 करोड़ रुपये तक के कर्ज हैं, वे इसके लिए पात्र होंगी।' ईसीएलजीएस 2.0 के तहत उपलब्ध कराए गए कर्ज की मियाद पांच साल होगी। इसमें 12 महीने के लिए मूल राशि के लौटाने को लेकर छूट होगी।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि, 'ये इकाइयां या कर्जदार कुल बकाया कर्ज का 20 फीसदी तक अतिरिक्त ऋण ले सकते हैं। यह पूरी तरह से बिना किसी गारंटीशुदा आपात कर्ज सुविधा (जीईसीएल) होगी जिसके लिए कर्जदार कोई गारंटी देने की जरूत नहीं है। ईसीएलजीएस 2.0 के अलावा यह भी निर्णय किया गया है कि ईसीएलजीएस 1.0 का लाभ उन इकाइयों को दिया जाएगा जिस पर कुल बकाया कर्ज (केवल कोष आधारित) 29 फरवरी 2020 तक 50 करोड़ रुपये तक हो। लेकिन वे पूर्व में 250 करोड़ रुपये से अधिक के सालाना कारोबार के कारण पात्र नहीं थे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य मानदंडों में कोई बदलाव नहीं
इसके लिए अन्य मानदंड और शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बयान के अनुसार 12 नवंबर तक बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने 61 लाख एमएसएमई को 2.05 लाख करोड़ रुपये मंजूर किए। हालांकि कर्ज वितरण 1.52 लाख करोड़ रुपये थे। रिजर्व बैंक द्वारा गठित कामत समिति ने कर्ज पुनर्गठन को लेकर जिन क्षेत्रों की पहचान की है, उनमें बिजली, निर्माण, रियल एसटेट, कपड़ा, औषधि, लॉजिस्टिक, सीमेंट, वाहन कल-पुर्जे तथा होटल, रेस्तरां एवं पर्यटन शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed