{"_id":"e40293c0-72d7-11e2-8c5e-d4ae52bc57c2","slug":"india-gets-a-new-stock-exchange-mcx-sx","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एमसीएक्स-एसएक्स लांच","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
तीसरा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एमसीएक्स-एसएक्स लांच
मुंबई/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने उम्मीद जताई है कि ऊंची विकास दर का दौर फिर वापस आएगा। अगले दो साल में विकास दर 8-9 फीसदी तक पहुंच सकती है। हाल के दिनों में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) की ओर से पेश 5 फीसदी की विकास दर के अनुमान को नकारते हुए चिदंबरम ने इस साल विकास दर 5.5 फीसदी रहने का दावा किया है।
विज्ञापन
मुंबई में देश के तीसरे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एमसीएक्स-एसएक्स के उद्घाटन के मौके पर बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि नए स्टॉक एक्सचेंज का शुरू होना अर्थव्यवस्था और निवेशकों के हित में है। मगर निवेशकों के भरोसे को बनाए रखने के लिए स्टॉक मार्केट की प्रणाली को सरल बनाने और खामियों को दूर करने की जरूरत है। वर्ष 2008 की मंदी के वक्त भारत में सेबी और आरबीआई की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने नियामकों को व्यवस्था का दुरुपयोग करने वालों से एक कदम आगे सोचने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
इस मौके पर सेबी के अध्यक्ष यू. के. सिन्हा ने कहा कि नया स्टॉक एक्सचेंज शुरू होने से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और निवेशकों के लिए विकल्प बढ़ेंगे। सिन्हा ने बताया कि देश में कुल 21 स्टॉक एक्सचेंज हैं, जिनमें से 17 में पिछले पांच साल में कोई ट्रेडिंग नहीं हुई है। ऐसे एक्सचेंज को बंद करने का विकल्प दिया गया है। उन्होंने बाजार के जोखिम को घटाने के लिए एक्सचेंजों की नियामक भूमिका पर जोर दिया।
विज्ञापन
एमसीएक्स स्टॉक एक्सचेंज के वाइस चेयरमैन जिगनेश शाह ने बताया कि नई तकनीक और सुविधाओं वाले इस एक्सचेंज पर 11 फरवरी से कारोबार शुरू हो जाएगा। एक्सचेंज के साथ इसका मुख्य इंडेक्स एसएक्स40 भी लांच किया गया है, जो विभिन्न क्षेत्रों 40 लार्ज कैप और लिक्विटिड स्टॉक्स पर आधारित है। शुरुआत में यहां 1116 कंपनियों के शेयरों की ट्रेडिंग होगी।
राजीव गांधी इक्विटी सेविंग योजना शुरू
वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने शनिवार को मुंबई में राजीव गांधी इक्विटी सेविंग स्कीम का शुभारंभ करते हुए इसे और ज्यादा सरल बनाने की बात कही है। बजट में इसकी घोषणा हो सकती है। योजना के तहत सालाना 10 लाख रुपये तक आय वाले निवेशक आयकर में लाभ ले सकते हैं।
इसके तहत अधिकतम 50 हजार रुपये तक कर लाभ लिया जा सकता है। हालांकि निवेश की गई राशि पर कर लाभ केवल आधी राशि पर मिलेगा, जो 50 हजार रुपये से ज्यादा नहीं हो सकती है। इसका लाभ इक्विटी में पहली बार निवेश करने वाले ग्राहकों को ही मिलेगा।