जल्द आग संबद्ध जोखिम से बचाव के लिए मानक पॉलिसी पेश करेंगी कंपनियां, आपको ऐसे होगा फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2020 में लोगों के लिए स्वास्थ्य और जीवन बीमा का महत्व बढ़ा है। कोरोना काल में लोग इंश्योरेंस की ओर ज्यादा आकर्षित हुए हैं। जिन लोगों ने पहले से ही बीमा करा रखा था, वे अब हेल्थ इंश्योरेंस का दायरा बढ़ा रहे हैं। इसी के मद्देनजर अब भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने साधारण बीमा कंपनियों से एक अप्रैल से अनिवार्य रूप से आग और संबद्ध खतरों के जोखिम को कवर करने वाले तीन मानक उत्पाद पेश करने को कहा है।
पॉलिसीधारक के लिए तीन मानक उत्पाद
नियामक ने कहा कि मानक आग और विशेष जोखिम (एसएफएसपी) पॉलिसी तीन मानक उत्पाद- भारत गृह रक्षा, भारत सूक्ष्म उद्योग सुरक्षा और भारत लघु उद्योग सुरक्षा द्वारा प्रतिस्थापित किए जाएंगे-
- भारत गृह रक्षा मकान और घर की सामग्री से संबद्ध है।
- जबकि भारत सूक्ष्म उद्यम सुरक्षा उपक्रमों के लिए है। इसमें जोखिम का कुल मूल्य पांच करोड़ रुपये तक होगा।
- तीसरा उत्पाद, भारत लघु उद्यम सुरक्षा उपक्रमों के लिए होगा। इसमें जोखिम का कुल मूल्य पांच करोड़ रुपये से अधिक और 50 करोड़ रुपये तक होगा।
इन जोखिमों को कवर करोगी पॉलिसी
नियामक के अनुसार, 'उत्पाद को पॉलिसीधारक को ध्यान में रखकर अनुकूल विशेषताओं के साथ डिजाइन किया गया है। साथ ही इसे आम लोगों की सुविधा के लिए आसान भाषा में लिखा गया है। भारत गृह रक्षा पॉलिसी के तहत आग, प्राकृतिक आपदा, दंगा, हड़ताल, गलत इरादे से नुकसान, आतंकवादी कार्रवाई जैसे जोखिम को कवर किया जाएगा। भारत सूक्ष्म उद्यम सुरक्षा और भारत लघु उद्यम सुरक्षा पॉलिसी सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के वित्तीय संरक्षण के लिए उपयोगी है।
पहले 'सरल जीवन बीमा' पेश करने का दिया था निर्देश
इससे पहले इरडा ने जीवन बीमा कंपनियों को एक जनवरी 2021 तक एक मानक 'सरल जीवन बीमा' पॉलिसी पेश करने का निर्देश दिया था। इस तरह की पॉलिसी से ग्राहकों को बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
बीमा की खास बातें
- इरडा ने कहा कि 'सरल जीवन बीमा' पॉलिसी शुद्ध रूप से एक सावधि जीवन बीमा योजना होगी।
- इसे 18 से 65 वर्ष की उम्र का कोई भी व्यक्ति ले सकेगा।
- इसकी अवधि चार से 40 साल तक होगी।
- दिशानिर्देशों के मुताबिक इस बीमा योजना के तहत व्यक्ति पांच लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक का बीमा करा सकता है।
- यह 50,000 रुपये के गुणकों में होगा।