फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   bull run will be continue in share market fund investors need to be aware personal finance

बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी, यहां जानिए किस स्कीम में निवेश करने से होगा फायदा

Mon, 08 Feb 2021 03:26 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 08 Feb 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
bull run will be continue in share market fund investors need to be aware personal finance
म्यूचुअल फंड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

देश का आम बजट पेश होने के बाद से शेयर बाजार की रैली जारी है। पांच फरवरी को पहली बार सेंसक्स ने 51000 का स्तर पार किया था और निफ्टी भी 15000 की स्तर तोड़ने में सफल रहा। अब बाजार वैल्यूएशन क्योंकि ज्यादा हो गया है तो इस बीच निवेशक क्वालिटी स्टॉक को ढूंढ रहे हैं।

विज्ञापन


यही नहीं, इक्विटी म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने वाले नए निवेश को लेकर संदेह में हैं, हालांकि बाजार के जानकारों का कहना है कि मार्केट में जो बुल रन चल रहा है, वह बीच बीच में करेक्शन के साथ एक साल से ज्यादा चल सकता है। कोरोना महामारी और टीकाकरण अभियान के बाद देश की अर्थव्यवस्था तेजी से रिकवर कर रही है। इसके अलावा अगले वित्तीय वर्ष में जीडीपी का डबल डिजिट में ग्रोथ का अनुमान लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


बाजार में रैली थमने में लगेगा समय
जानकारों का कहना है कि बाजार में जो रैली चल रही है, उससे रुकने में दो साल का समय लग सकता है। हालांकि इस बीच कई बार करेक्शन भी आ सकते हैं। जानकारों का कहना है कि लंबी अवधि की बात करें तो जब भी बाजार में जब भी करेक्शन आए, या थोड़ा भी स्पेस मिले तो निवेशकों को इक्विटी फंड में अतिरिक्त खरीददारी करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों ने कहा कि इस बात का ख्याल जरूर रखें कि निवेश कम से कम पांच साल के लिए जरूर करें। लंबी अवधि के लिए बाजार का आउटलुक बेहद मजबूत दिख रहा है। 

लॉर्ज और मिडकैप सेगमेंट फोकस में
जानकारों का कहना है कि अगर निवेशक ज्यादा जोखिम नहीं उठा सकते तो उन्हें लार्ज और मिडकैप सेक्टर में निवेश करना चाहिए। इन दोनों तरह की मार्केट कैप वाली कंपनियों में निवेश करने से जोखिम कम हो जाता है। लार्जकैप फंड पर जानकारों का कहना है कि इनमें पहले से तेजी आ चुकी है, सेंसेक्स और निफ्टी की बहुत सी टॉप कंपनियां अपने रिकॉर्ड हाई पर हैं। इसलिए सिर्फ लार्जकैप में पैसा लगाना सही नहीं है। 


डेट फंड पर निवेश की सलाह
जानकारों का कहना है कि डेट म्यूचुअल फंड पर अपनी निगेटिव रिटर्न आ रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि बॉन्ड यील्ड में इस समय इजाफा हो रहा है और यह छह फीसदी के पार चला गया है। बॉन्ड यील्ड में तेजी यानि कि डेट फंड में रिटर्न कमजोर होना। कुछ समय के लिए इनसे दूरी बनाकर रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed