कांच की बोतलों में मिलेगा पेप्सी का ये ब्रांड, साथ में कर सकेंगे कैरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व के प्रमुख कोला ब्रांड में शुमार पेप्सीको ने भारत में एक नया प्रयोग शुरू किया है। देश में अपना ब्रीवरेज प्रोडक्ट बेच रही कोका कोला सहित अन्य कंपनियों को टक्कर देने के लिए पेप्सीको अब अपने नए ब्रांड को कांच की बोतलों में बेचेगा।
इन बोतलों की खासियत यह है कि इनको आप खरीदने के बाद कहीं भी कैरी कर सकेंगे। पहले कांच की बोतलों में ब्रीवरेज लेने के बाद उसे दुकान या फिर रेस्टोरेंट में बैठकर पीना होता था। बोतल खाली करने के बाद उसे दुकानदार को वापिस भी करना होगा। लेकिन इन बोतलों के साथ ऐसा नहीं करना होगा।
ब्लैक के नाम से लॉन्च किया नया ड्रिंक
पेप्सीको ने ब्लैक के नाम से नया ड्रिंक लॉन्च किया है। अन्य कोला कंपनियों से टक्कर लेने के लिए पेप्सी ने भारत में पहली बार इस तरह की पहल की है। इस बोतल में टिन के ढक्कन की जगह ट्विस्ट एंड टर्न वाला ढक्कन दिया गया है जैसा कि पेट बोतल में होता है।
सबसे पहले मेट्रो शहरों में मिलेगी ये बोतल
पेप्सीको सबसे पहले अपने इस ड्रिंक को मेट्रो शहरों में लॉन्च किया है। इसके बाद वो बी और सी ग्रेड शहरों में अपने इस नए प्रोडक्ट को लेकर के जाएगा।
250 एमएल है मात्रा
पेप्सीको ने कहा है कि इस बोतल में 250 एमएल ब्रीवरेज ड्रिंक मिलेगा। कंपनी ने इसकी कीमत 25 रुपये रखी है। कंपनी इस प्रयोग के सफल होने के बाद अपने अन्य ब्रांडों को भी इसी तरह की बोतल में पेश करेगी।