फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   People can withdrawal money only from jeevan Bima policy

जीवन बीमा पॉलिसी से भी निकाल सकते हैं पैसे, पर यूलिप और इंडोमेंट प्लान में ही सुविधा

Mon, 13 Apr 2020 07:02 AM IST
Rajeev Rai कालीचरण, अमर उजाला
कालीचरण, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 13 Apr 2020 07:02 AM IST
विज्ञापन
People can withdrawal money only from jeevan Bima policy
irda

कोरोना संकट के कारण आर्थिक गतिविधयां ठप पड़ी हैं। कारोबार बंद होने से लोगों को पैसे की किल्लत हो रही है। इससे आंशिक राहत देने के लिए सरकार ने पीएफ और एनपीएस से निकासी की सुविधा दी है। इसके अलावा, आप जीवन बीमा के यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) और यूनिट-लिंक्ड एंडोमेंट प्लान से भी निकासी कर सकते हैं। यह सुविधा पारंपरिक जीवन बीमा योजनाओं में नहीं है। इस संबंध में हाल ही में भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें सम एश्योर्ड राशि का अधिकतम 25 फीसदी निकाल सकते हैं। निकासी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। हालांकि, इसका असर आपके सम एश्योर्ड पर पड़ेगा।

विज्ञापन


ऐसे समझें आंशिक निकासी का गणित

  • मान लीजिए आपने एक यूलिप प्लान लिया है, जिसका सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये है और सालाना प्रीमियम 30,000 रुपये है।
  • पांच साल में आपने 1.5 लाख रुपये जमा किया और इस पर ब्याज मिलाकर आपकी फंड वैल्यू 2 लाख रुपये हो गई। अब जरूरत पड़ने पर आप फंड वैल्यू की अधिकतम 25 फीसदी राशि यानी 50,000 रुपये निकाल सकते हैं।
  • विज्ञापन
  • इस स्थिति में सम एश्योर्ड 5 लाख से घटकर 4.5 लाख हो जाएगा। निकासी के दो साल की अवधि के दौरान अगर पॉलिसीधारक की मौत हो जाती है तो नॉमिनी को 4.5 लाख रुपये ही मिलेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


...तो नहीं पड़ेगा सम एश्योर्ड पर असर

  • राशि निकालने के बाद भी अगर चाहते हैं कि सम एश्योर्ड पर असर न पड़े, इसके लिए पॉलिसीधारक को अगले दो साल तक प्रीमियम जमा करते रहना होगा।
  • 25 फीसदी राशि ही निकाल सकते हैं अधिकतम फंड वैल्यू की, निकासी की शर्तें


पॉलिसी की अवधि के 5 साल पूरे होने चाहिए।

  • पॉलिसीधारक की उम्र कम-से-कम 18 साल होनी चाहिए।
  • बच्चों की उच्च शिक्षा, बेटा/बेटी की शादी, गंभीर बीमारी, मकान या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सुविधा।
  • पॉलिसी अवधि के दौरान तीन बार ही निकाल सकते हैं फंड वैल्यू की 25 फीसदी रकम।
  • फंड में एक साल का प्रीमियम बचा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed