{"_id":"578369d34f1c1b1b0813d635","slug":"pension-scheme-for-high-income-epfo-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की विशेष स्कीम के जरिए मोटी कमाई वालों को पेंशन","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
सरकार की विशेष स्कीम के जरिए मोटी कमाई वालों को पेंशन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 11 Jul 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वे लोग भी पेंशन का लाभ उठा सकेंगे जो मोटी कमाई वाले वर्ग में आते हैं। इसके लिए उन्हें ईपीएफ में स्कीम के मुताबिक योगदान करना होगा। अभी स्कीन लागू होने पर विचार चल रहा है। दरअसल, मोदी सरकार पेंशन सोसायटी बनाने की तैयारी में है, ऐसे में श्रम मंत्रालय मोटी कमाई वाले सदस्यों के लिए शर्तों के आधार पर पेंशन देने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो रिटायमेंट फंड बॉडी कर्मचारी भविष्य निधी के तहत काम करेगी तो पेंशन फंड को इग्जेप्ट, इग्जेप्ट, इग्जेप्ट (EEE) स्टेटस मिलेगा।
स्कीम शुरू होने पर हाई इनकम वाले इसमें अपना योगदान देकर पेंशन का लाभ उठा सकेंगे। इस सुविधा को नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) से भी आकर्षक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि ईपीएफ और एमपी एक्ट के तहत एम्पलॉयर्स की तरफ से 12 फीसदी हिस्सा कर्मचारी पेंशन स्कीम में जाता है। 15 हजार तक की आय वाले कर्मचारियों के लिए एप्यॉयर्स को ही योगदान देना होता जबकि कर्मचारी को योगदान नहीं देना होता है।
विज्ञापन