{"_id":"5ef6c31b8ebc3e42e57b6e2b","slug":"online-registration-of-msme-from-july-1-process-will-be-easier-with-aadhaar-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसएमई का 1 जुलाई से ऑनलाइन पंजीकरण, आधार नंबर से आसान होगी प्रक्रिया","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
एमएसएमई का 1 जुलाई से ऑनलाइन पंजीकरण, आधार नंबर से आसान होगी प्रक्रिया
Sat, 27 Jun 2020 09:25 AM IST
योगेश साहू
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 27 Jun 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
msme
- फोटो : amar ujala
सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम (एमएसएमई) 1 जुलाई से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। सरकार ने शुक्रवार को बताया कि यह पंजीकरण स्वघोषित जानकारियों के आधार पर होगा, इसके लिए दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
मामले से जुडे़ अधिकारी ने बताया कि उद्यमों के पंजीकरण की प्रक्रिया आयकर और जीएसटी के साथ जोड़ी जा रही है। यहां दी गई जानकारियों का सत्यापन पैन नंबर और जीएसटीआईएन के विवरण से किया जाएगा।
विज्ञापन
उद्यमों को सिर्फ आधार नंबर के जरिये पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी और सभी जानकारियां स्वघोषित होंगी। इसके लिए किसी प्रकार के पेपरवर्क या दस्तावेजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। पंजीकरण मंत्रालय द्वारा तय एमएसएमई की नई परिभाषा के आधार पर होगा।
विज्ञापन