फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   zomato to give 26 week parental leave to all employees

माता-पिता बनने वाले कर्मचारियों को जोमाटो देगा 26 हफ्ते का अवकाश

Mon, 03 Jun 2019 09:21 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 03 Jun 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
zomato to give 26 week parental leave to all employees

ऑनलाइन फूड डिलिवरी ऐप जोमाटो अपने उन कर्मचारियों को 26 हफ्ते का अवकाश देगा, जो भविष्य में माता-पिता बनने वाले हैं। इसका फायदा ऐसे कर्मचारियों को भी मिलेगा, जो पिछले छह माह में माता-पिता बने है। 

विज्ञापन

कंपनी देगी एक हजार डॉलर

ऐसे कर्मचारियों को कंपनी अपनी तरफ से एक हजार डॉलर (69, 262 रुपये) की राशि भी अपनी तरफ से देगी। कंपनी के संस्थापक और सीईओ दीपेंदर गोयल ने यह घोषणा एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए की है। जोमाटो विश्व के 13 देशों में कार्यरत है। 

विज्ञापन

इन कर्मचारियों को भी मिलेगा फायदा

कंपनी की इस नई नीति का फायदा ऐसे कर्मचारियों को भी मिलेगा, जो सरोगेसी, गोद लेकर और समलैंगिक हैं। गोयल ने कहा है कि जिन देशों में सरकार ने इसको लेकर के कोई पॉलिसी बना रखी है और वो ज्यादा छुट्टी दे रहीं हैं, तो फिर उसको लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई देशों में लागू हुई नीति

गोयल ने कहा कि विश्व के कई देशों में यह नीति लागू हो गई है। हालांकि पहले इसका लाभ केवल महिलाओं को मिलता था, लेकिन अब इसमें पुरुषों को भी शामिल किया जाना चाहिए। ऐसे इसलिए क्योंकि बच्चे की शुरुआती दिनों में देखभाल के लिए दोनों की जरूरत पड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed