फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   zomato, swiggy raises delivery fees and charges, orders go down by six percent

ऑनलाइन खाना मंगाना हुआ महंगा, स्विगी-जोमैटो ने बढ़ाया डिलीवरी चार्ज

Mon, 27 Jan 2020 12:54 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 27 Jan 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
zomato, swiggy raises delivery fees and charges, orders go down by six percent
- फोटो : Twitter

पिछले छह महीनों में ऑनलाइन खाना मंगवाना काफी महंगा हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनियों ने जहां एक तरफ छूट देना बंद कर दिया है, वहीं डिलीवरी चार्ज में काफी बढ़ोतरी कर दी है। इससे अब लोग पहले की तरह रेस्टोरेंट पर सीधे फोन करके खाना मंगाने लगे हैं। 

विज्ञापन


फूड डिलिवरी एप जोमेटो और स्विगी द्वारा ऐसा करने से रेस्टोरेंट्स की बिक्री पर भी असर देखने को मिला है। कंपनियों ने ऑर्डर कैंसिल करने पर भी पैसा वसूलना शुरू कर दिया है। अब ग्राहकों को केवल कुछ चुनिंदा रेस्टोरेंट पर ही छूट मिल रही है, इसके अलावा इन कंपनियों ने अपने रॉयल्टी प्रोग्राम में भी बढ़ोतरी कर दी है। 

विज्ञापन

पांच से छह फीसदी की गिरावट

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अक्तूबर से जोमेटो और दिसंबर से स्वीगी से जुड़े रेस्टोरेंट की बिक्री में पांच से छह फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जोमेटो ने हाल ही ऑन टाइम या फिर फ्री डिलिवरी की सुविधा को भी शुरू किया है। इसके लिए ग्राहकों को 10 रुपये अतिरिक्त देने होते हैं। अगर ग्राहक को तय वक्त में खाना नहीं पहुंचेगा, तो फिर उसको कंपनी मुफ्त में खाना देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जोमेटो ने अपनी गोल्ड मेंबरशिप की फीस में भी बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही दूरी के हिसाब से डिलीवरी चार्ज को लागू कर दिया है। अब जोमेटो 16 से लेकर के 45 रुपये तक डिलीवरी चार्ज के तौर पर वसूल रही है। स्विगी ने छोटे शहरों और कस्बों में अपने डिलीवरी चार्ज को बढ़ाने का फैसला किया है। स्विगी अब 98 रुपये तक की डिलीवरी पर 31 रुपये और उससे ज्यादा के ऑर्डर पर 21 रुपये वसूल रही है। पीक ऑवर्स में खाना मंगाने पर ग्राहकों से अतिरिक्त पैसा वसूला जा रहा है। 

खाने का कीमत में भी अंतर

वहीं रेस्टोरेंट में जाकर खाने और फूड डिलीवरी में भी कीमतों में अंतर देखा गया है। रेस्टोरेंट ऑनलाइन एप से खाना मंगाने पर ज्यादा रेट वसूलते हैं। वहीं रेस्टोरेंट में फोन करके या फिर वहां पर डाइन-इन करने पर कीमतों में स्थिरता रहती है। ऑनलाइन खाना मंगाने पर अब पैकिंग चार्ज और अन्य तरह के कर भी वसूले जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed