फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Zomato and Ola founders mock Rahul yadav of housing.com

200 करोड़ बांटने वाले राहुल का ऐसे उड़ा मजाक

Sat, 16 May 2015 02:54 PM IST
Updated Sat, 16 May 2015 02:54 PM IST
विज्ञापन
Zomato and Ola founders mock Rahul yadav of housing.com

हाल ही में हाउसिंग डॉट कॉम के सीईओ ने जोमैटो और ओला कैब्स के सीईओ को अपने आधे शेयर कंपनी के कर्मचारियों को बांटने की चुनौती दी थी। यह चुनौती उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखकर दी थी।

विज्ञापन


इस पोस्ट पर जोमैटो और ओला कैब्स के सीईओ ने जो प्रतिक्रिया दी है, वो जानकर आप भी हंसेगे। दरअसल इस पोस्ट पर राहुल यादव का मजाक उड़ाया गया है।

ओला कैब्स के सीईओ भाविश अग्रवाल ने फेसबुक की इस पोस्ट में तंज भरे लहजे में उनकी तारीफ करते हुए कमेंट किया है- गिव दैट मैन ए कुकी (give that man a cookie)।
विज्ञापन


rahul yadav
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहा जोमैटो के सीईओ ने

Zomato and Ola founders mock Rahul yadav of housing.com

वहीं दूसरी ओर जोमैटो के सीईओ दीपेंदर गोयल ने लिखा है- ऑ... सो क्यूट (Aww, so cute)। आगे उन्होंने राहुल यादव की तुलना अरविंद केजरीवाल से करते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल को खुशी होगी कि टेक की दुनिया में उन्हें अपना साथी मिल गया है।

rahul yadav

हाउसिंग डॉट कॉम की प्रतिद्वंद्वी कॉमन फ्लोर के को-फाउंडर सुमित जैन ने राहुल यादव की इस पोस्ट पर तंज कसते हुए कहा है कि किसी का सिर्फ 26 साल की उम्र में रिटायर होना काफी जल्दबाजी है।

सुमित का मानना है कि अपने शेयर कर्मचारियों में देने का काम सीईओ तब करते हैं जब वे अपनी रिटायरमेंट की योजना बना रहे होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed